फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जमीन के विवाद को लेकर गेझा में संघर्ष, फायरिंग

जमीन के विवाद को लेकर गेझा में संघर्ष, फायरिंग

Mon, 22 Jan 2018 02:36 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद को लेकर गेझा में संघर्ष, फायरिंग
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गेझा गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच संघर्ष और फायरिंग हो गई। जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ हमला और फायरिंग करने के आरोप में तहरीर दी है। पुलिस ने एक पक्ष से मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गेझा गांव में दलित पक्ष के देवेंद्र और नरेश चौधरी के घर बराबर-बराबर में हैं। देवेंद्र अपने घेर में निर्माण करा रहा है। नरेश पक्ष का आरोप है कि देवेंद्र पक्ष उनके घेर के मेन गेट के पास वाली जमीन को अपनी बताकर मेन गेट का रास्ता दूसरी तरफ करने का दबाव बना रहा है। इसे लेकर पहले भी ये पक्ष विवाद कर चुका है। आरोप है कि रविवार को नरेश का पुत्र सुनीत अपनी पत्नी सीमा के साथ छत पर था। तभी देवेंद्र के पुत्र विकास उर्फ अभिषेक और अनुज ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सुनीत पर फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगने से सुनीत घायल हो गया। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोगों की भीड़ जमा हो गई। तनातनी का माहौल बन गया। परतापुर पुलिस ने सुनीत को अस्पताल में भर्ती कराया। सुनीत के चाचा संजय ने विकास और अनुज के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फंसाने को खुद मारी गोली
उधर दलित पक्ष की मीना देवी ने बताया कि उनके घेर में दुकान का निर्माण चल रहा है। आरोप है कि नरेश पक्ष उनकी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश कर रहा है, जिसका वे विरोध करते हैं। इसी को लेकर रविवार को नरेश ने अपने पुत्रों संदीप और सुनीत के साथ डंडे व फरसे से परिवार पर हमला बोल दिया। गालीगलौज और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। महिलाओं से अभद्रता की। विरोध करने पर सुनीत ने फायरिंग कर दी। हमले में दो-तीन लोग घायल हुए हैं। आरोप है कि फंसने के डर से सुनीत ने खुद अपने हाथ में गोली मार ली। आरोप है कि उनके पक्ष का युवक विकास हमले की सूचना देने थाने जा रहा था। रास्ते में मिली यूपी 100 पुलिस ने उसे ही पकड़ लिया।
चबूतरा है विवाद की जड़
दोनों पक्षों के बीच विवाद की जड़ चबूतरा है। जिसे लेकर एक माह पूर्व हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद किया था। लेकिन तनातनी बनी हुई थी।
पुलिस के अनुसार नरेश का मकान काफी पुराना है। देवेंद्र के मकान के पास खाली जमीन पर चबूतरा बना है। चबूतरे की ओर नरेश के मकान का गेट खुलता है। देवेंद्र का दावा है कि चबूतरे की जमीन उसकी है। वो चबूतरा तोड़कर वहां निर्माण कराना चाहता है। इसके लिए नरेश से अपने मकान का गेट वहां से हटाकर दूसरी तरफ करने को कह रहा है। नरेश पक्ष देवेंद्र पक्ष का दावा नकारते हुए कहता है कि ये चबूतरा वर्षों से है। गांव के लोग यहां बैठते हैं। इसलिए वो अब यहां से गेट नही हटा सकता। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है।
हत्या भी हो चुकी
गेझा गांव में ही पिछले साल जुलाई में जमीन के विवाद को लेकर ही जाट और दलित पक्ष में संघर्ष हुआ था। जिसमें एक युवक की सरियों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि ये घटना गांव के बाहरी छोर पर हुई थी।

कोई तनाव नहीं
कार्यवाहक थानाध्यक्ष परतापुर संजय कुमार ने बताया कि सुनीत पक्ष की तरफ से जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। देवेंद्र पक्ष की तहरीर पर जांच चल रही है। केवल दो परिवारों का मामला है। कोई तनाव नहंी है। वहीं, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि फायरिंग का मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कराई जा रही है।
- गोली लगने से एक युवक घायल, तनातनी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed