फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हाईवे पर मौत के बाद मुनेश के घर चोरों का धावा

हाईवे पर मौत के बाद मुनेश के घर चोरों का धावा

Thu, 14 Dec 2017 02:22 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर मौत के बाद मुनेश के घर चोरों का धावा
कंकरखेड़ा। नेशनल हाइवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला मुनेश पत्नी राज सिंह की मौत की गुत्थी पुलिस सुलझा नहीं पाई। इस बीच मंगलवार रात चोरों ने राज सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

गांव खड़ौली निवासी राज सिंह का आरोप है कि उसके परिवार के साथ सोची समझी साजिश रची जा रही है। पहले उसके तीनों बेटों पर छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का फर्जी केस दर्ज किया गया, फिर बेटों की गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए उसे सात दिनों तक अवैध रूप से पुलिस हिरासत में रखा गया। इस बीच उसकी पत्नी मुनेश की नौ दिसंबर को हत्या कर शव हाईवे पर फेंककर इसे सड़क हादसे का रूप दे दिया गया। अब वह अपने मूल गांव संभौली गया हुआ था। उनकी अनुपस्थिति में चोरों ने घर का कीमती सामान साफ कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने न तो अभी तक मुनेश के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई और न ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में सही तरीके से बताया जा रहा है।
विज्ञापन

चोटें तो उसी तरह की लग रहीं
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने मुनेश की मौत के मामले में सीओ दौराला पंकज सिंह को जांच सौंपी थी। लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है। सीओ दौराला का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मुनेश को जो चोटें आई थीं, वह एक्सीडेंट में आती हैं। सीडीआर भी बृहस्पतिवार को आ जाएगी। वहीं, एसपी सिटी का भी कहना है कि मुनेश को आईं चोटें एक्सीडेंटल ही लग रही हैं। जांच पूरी होने के बाद कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनेश कहां थी रात भर
राज सिंह के अनुसार पड़ोसियों ने बताया कि मुनेश आठ दिसंबर की शाम करीब सात बजे घर से निकली थी। लेकिन लौटी नहीं। नौ दिसंबर की तड़के करीब 5:30 बजे उसका शव हाईवे पर खड़ौली गांव के पास कुचली अवस्था में पड़ा मिला। जबकि आठ दिसंबर की देर रात तक वहां शव नहीं था। पुलिस को सीडीआर से पता लगाना चाहिए था कि मुनेश रात भर कहां गायब रही थी। भले एक्सीडेंटल चोटों से मौत होने की पुष्टि हुई हो। लेकिन एक्सीडेंट कराया भी तो सकता है। पुलिस ने अब तक उस अज्ञात वाहन को तलाश क्यों नहीं किया।

थैले में सुरक्षित रहे टमाटर
राज सिंह के अनुसार हाईवे पर मुनेश के शव के पास मुनेश का थैला भी पड़ा मिला था। जिसमें टमाटर और मूंगफली के अलावा मुनेश की चूड़ियां, मोबाइल व छह सौ रुपये थे। ऐसे कौन से तरीके से वह कुचली गई जो टमाटर, चूड़ियां और पैसे ज्यों के त्यों सुरक्षित मिले। लेकिन केवल उसका मोबाइल फोन ही गायब मिला। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) भी छुपा रही है।
खास बातें:
हाईवे पर मिली थी महिला मुनेश की कुचली हुई लाश
चार दिन बाद भी पुलिस नहीं खोल पाई मौत का राज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed