फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शास् त्रीनगर में कारोबारी के घर लाखों की चोरी

शास् त्रीनगर में कारोबारी के घर लाखों की चोरी

Fri, 01 Dec 2017 02:18 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
शास्
त्रीनगर में कारोबारी के घर लाखों की चोरी
शास्त्रीनगर में घर के ताले तोड़ लाखों की चोरी
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में बुधवार रात चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ली। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।

एल ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी आदेश त्यागी पुत्र सत्यप्रकाश त्यागी का खरखौदा के समीप मुर्गी फार्म है। बुधवार शाम वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गाजियाबाद में एक शादी समारोह में गए थे। रात में करीब डेढ़ बजे तीन चोर अल्टो कार लेकर पहुंचे। आसपास के कुत्तों ने पीछा किया तो चोरों ने उनके सामने बिस्किट डाल दिए। उसके बाद ताला तोड़कर चोर व्यापारी के घर में घुस गये। चोरों ने सेफ में रखे 70 हजार रुपये, सोने की ज्वैलरी, एक किलो चांदी, गैस सिलेंडर, महंगे कपड़े और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह छह बजे आदेश घर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। एसओ मेडिकल बृजेश कुमार ने बताया कि चोर आसपास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। चोर करीब चार घंटे तक मकान में अंदर रहे। एसओ मेडिकल का कहना है कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फुटेज में चोरों का चेहरा साफ नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed