{"_id":"59a86b354f1c1bf1278b4acc","slug":"171504209717-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन फैक्ट्री के चौकीदार की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन फैक्ट्री के चौकीदार की हत्या
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर (मेरठ)। मवाना रोड स्थित सैनी गांव के नजदीक एक निर्माणाधीन फैक्ट्री के चौकीदार की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। शव फैक्ट्री के मैदान में पड़ा मिला।
साकेत निवासी पृथ्वी माहेश्वरी यहां फ्लैक्स शीट बनाने की फैक्ट्री का निर्माण करा रहे हैं। फैक्ट्री में शिवम (21) पुत्र शिवपूजन निवासी मुख्तारपुर थाना तारूल जिला फैजाबाद करीब एक वर्ष से चौकीदार था। वह फैक्ट्री में पीछे की ओर बने क्वार्टर में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले शिवम का छोटा भाई हरिओम भी उसके साथ रहने लगा था। हरिओम के मुताबिक वह बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे मजदूरी से लौटा तो शिवम का लहूलुहान शव मैदान में पड़ा हुआ था।
सूचना पर पहुंचे एसओ इंचौली अशोक कुमार ने बताया कि शिवम के सिर में किसी धारदार हथियार के कई निशान थे। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया है। हरिओम ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सदर देहात श्रीराम अर्ज के मुताबिक स्थानीय न होने के कारण इसे रंजिशन हत्या भी नहीं कहा जा सकता है। हालांकि अभी प्रेम प्रसंग को भी हत्या का ठोस आधार नहीं माना जा सकता है। शिवम के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। सभी बिंदुओं को लेकर जांच की जाएगी।