फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 अगस्त से सीएम दरबार के सामने धरना देंगे छात्र विपिन के परिजन

15 अगस्त से सीएम दरबार के सामने धरना देंगे छात्र विपिन के परिजन

Sun, 13 Aug 2017 02:31 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
15 अगस्त से सीएम दरबार के सामने धरना देंगे छात्र विपिन के परिजन
कंकरखेड़ा। पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर आत्मदाह करने वाले छात्र के परिजन 15 अगस्त से सीएम ऑफिस के बाहर धरना देंगे। दायमपुर गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि 31 जून 2014 को उसके 15 वर्षीय बेटे विपिन पर कार सवार दो युवकों ने चोरी का आरोप लगाया था। इस पर कंकरखेड़ा पुलिस विपिन को थाने ले गई और बुरी तरह पीटा। इससे क्षुब्ध होकर विपिन ने 1 जुलाई को खुद पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी 10 जुलाई को मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने दो अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप लगाया कि आज तक न तो पुलिसकर्मियों की पहचान हुई और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया। परिजन लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पिता अशोक का कहना है कि वे 15 अगस्त से लखनऊ जाकर सीएम ऑफिस के बाहर अनिश्चित कालीन धरना देंगे। वहीं सीओ दौराला विजय प्रकाश का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed