फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आर्मी स्कूल के सफाई कर्मचारी यशपाल की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

आर्मी स्कूल के सफाई कर्मचारी यशपाल की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

Sat, 12 Aug 2017 08:07 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
आर्मी स्कूल के सफाई कर्मचारी यशपाल की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
कंकरखेड़ा/मेरठ। आर्मी पब्लिक स्कूल के सफाई कर्मचारी यशपाल सिंह की हत्या उसके शातिर दोस्त और उसके साथी हिस्ट्रीशीटर ने 30 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में की थी। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया है।
विज्ञापन

सीओ दौराला विजय प्रकाश सिंह और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि यशपाल निवासी गांव सिवाया दौराला की विगत चार अगस्त को दो नकाबपोश लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में गांव पावली खुर्द निवासी मंगल उर्फ मांगेराम पुत्र धर्मवीर को बृहस्पतिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। पूछताछ में सामने आया कि यशपाल ने अपने दोस्त अनुज कश्यप पुत्र दीपचंद निवासी दौराला को ब्याज पर 30 हजार रुपये उधार दिए थे।
विज्ञापन

अनुज ब्याज तो दे रहा था। लेकिन मूल रकम न लौटाने पर उसका यशपाल से विवाद हो गया था। वहीं, मंगल ने भी यशपाल से अपनी बेटी की शादी के लिए ब्याज पर पैसा मांगा था। लेकिन यशपाल के इंकार करने पर मंगल और अनुज ने यशपाल की हत्या की प्लानिंग बनाई थी। पूछताछ में मंगल ने अनुज के साथ मिलकर यशपाल की हत्या करना कबूल किया है। मंगल के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि हत्यारोपी अनुज की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर मंगल पर 40 मुकदमे
इंस्पेक्टर के अनुसार करीब डेढ़ साल पूर्व सहारनपुर में हुई मुठभेड़ में बागपत निवासी राहुल खट्टा और उसका साथी बिंते मारे गए थे। मंगल बिंते का भाई है। थाना कंकरखेड़ा के हिस्ट्रीशीटर मंगल पर मेरठ, मुजफ्फरनगर और हरियाणा में हत्या, लूट और डकैती के करीब 40 मुकदमे दर्ज हैं। मंगल ने हरियाणा में एक व्यापारी की हत्या की थी। मुजफ्फरनगर में करोड़ों रुपये की डकैती को अंजाम दिया था। मंगल ने वर्ष 2011 में अंबाला के व्यापारी की पांच करोड़ रुपये की फिरौती न देने पर हत्या कर दी थी। डेढ़ माह पूर्व ही वह जेल से छूटा था।
लंगड़ी चाल ने पकड़वाया
सीओ दौराला के अनुसार यशपाल के दोनों हत्यारोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। फुटेज की जांच में सामने आया था कि एक हत्यारोपी दाहिने पैर से लंगड़ाकर चल रहा था। जिसने बाइक से उतरते समय दाएं पैर का प्रयोग किया था। इसके लिए मुखबिर तंत्र की सहायता ली गई तो सामने आया कि पावली खुर्द निवासी मंगल भी इसी तरह लंगड़ाकर चलता है। पुलिस ने मंगल को हिरासत में लेकर क्राइम सीन कराया और उससे सख्ती से पूछताछ की तो मंगल ने सारी घटना उगल दी। सीओ के अनुसार मंगल से कई महत्वपूर्ण जानकारियां और उसके मोबाइल फोन में कई संदिग्ध नंबर मिले हैं। जिससे कई अनवर्क केसों का खुलासा हो सकता है।

खुलासे में झोल भी
पुलिस ने मंगल को इंटरस्टेट क्रिमिनल बताया है। जो मोटी रकम के लिए ही क्राइम करता है। ऐसे में बेटी की शादी के लिए किसी से उधार न मिलना और महज तीस हजार रुपये के विवाद में हत्या में शामिल होना गले नहीं उतर रहा है। सूत्रों की मानें तो हत्या के पीछे कुछ और ही कारण हैं, जिसे पुलिस बताना नहीं चाहती।
खास बात
- राहुल खट्टा के साथ मुठभेड़ में मारे गए साथी का भाई है गिरफ्तार हत्यारोपी
- यशपाल के हत्यारोपी दोस्त की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed