{"_id":"597510624f1c1be1628b49d4","slug":"171500844130-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चलाने को लेकर भाईयों में संघर्ष, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चलाने को लेकर भाईयों में संघर्ष, पथराव
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के मलियाना में शनिवार देर रात घरेलू विवाद में चचेरे भाई आपस में भिड़ गए। महिलाएं भी आमने-सामने आ गई। पथराव में दो महिलाएं घायल हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मलियाना निवासी अनस, उसके चचेरे भाई नदीम, वसीम, सुहेब आदि के मकान बराबर में हैं। सभी एक ही कनेक्शन से बिजली चलाते हैं। इसके बिल को लेकर दोनों पक्षों में शनिवार रात विवाद हो गया। सभी भाई एक दूसरे पर ज्यादा बिजली प्रयोग करने का आरोप लगाने लगे। इसे लेकर भाईयों में लाठी-डंडे चल गए। महिलाएं भी आपस में भिड़ गई। एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। जिससे वहां भगदड़ मच गई। मारपीट में अनस की बहन अमरीन और मां तरन्नुम घायल हो गई। अनस भी चोटिल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार अनस की ओर से सईद, नदीम, वसीम और सुहेब के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और पथराव करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
- दो महिलाएं घायल, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज