{"_id":"59668b684f1c1b67758b46c6","slug":"171499892584-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते के चाचा संग होटल में संदिग्ध हालत में मिली छात्रा, हंगामा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ते के चाचा संग होटल में संदिग्ध हालत में मिली छात्रा, हंगामा, रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों ने पकड़ा, आरोपी लगता है रिश्ते में चाचा, गिरफ्तार, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। इंटर की एक छात्रा के रिश्ते के चाचा के साथ होटल के कमरे में मिलने पर परिजनों ने बखेड़ा कर दिया। परिजन होटल वालों से भी भिड़ गए। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत किया। छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
रेलवे रोड थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी कक्षा 12 में पढ़ती है। बुधवार सुबह वह घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन बीच रास्ते में एक युवक मिला। जो उसे कार में बैठाकर एक होटल में ले गया। छात्रा के भाई के दोस्त ने इसकी सूचना दी तो छात्रा के परिजन तमतमाते हुए होटल पहुंच गए। परिजनों ने कमरा खुलवाकर दोनों को पकड़ लिया।
क्यों दिया नाबालिग को कमरा
परिजनों ने होटल में हंगामा कर दिया। होटल स्टाफ पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी नाबालिग है। उन्होेंने बिना आईडी देखे उसे होटल में कमरा क्यों दिया। इस बात को लेकर होटल वालों से परिजनों की बहस हो गई। हंगामे की सूचना पर रेलवे रोड पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
तहरीर पर केस दर्ज
इंस्पेक्टर रेलवे रोड एके सिंह के अनुसार आरोपी युवक छात्रा की दूर की रिश्तेदारी में चाचा लगता है। छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गलत नीयत से किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा का मेडिकल कराने के बाद उसे परिजनों की सपुर्दगी में दे दिया गया है।
हम तो बताकर फिल्म देखने गए थे
इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी के महिला थाने में बयान दर्ज कराए गए। किशोरी ने बताया कि वह आरोपी युवक को दो साल से जानती है। वह तो परिजन और भाई के दोस्त को बताकर शॉप्रिक्स मॉल में फिल्म देखने जा रहे थे। शो में देरी थी इसलिए वहां पहुंचे उसके घर वालों ने उन्हें पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।