फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   17.88 lakh looted from steel company's book

स्टील कंपनी के मुनीम से 17.88 लाख की लूट

Sat, 27 Apr 2019 03:37 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 27 Apr 2019 03:37 AM IST
विज्ञापन
17.88 lakh looted from steel company's book
rupee
माछरा पुलिस चौकी के पास शुक्रवार सरेशाम दो बदमाशों ने स्टील कंपनी के मुनीम से 17.88 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के 20 मिनट बाद किठौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी ने भी आकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

मेडिकल थानाक्षेत्र के प्रेम प्रयाग कॉलोनी निवासी प्रवीण वशिष्ठ की गढ़ रोड पर रुद्रा स्टील एंड ट्रेडर्स के नाम से कंपनी है। कंपनी का मुनीम अंकित मित्तल पुत्र चंदप्रकाश मित्तल निवासी एल-ब्लाक शास्त्रीनगर शुक्रवार शाम 6:30 बजे बुलंदशहर स्याना और किठौर से 17 लाख 88 हजार 600 रुपये लेकर बाइक से मेरठ लौट रहा था। मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित माछरा पुलिस चौकी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मुनीम की बाइक रोक ली। अंकित का कहना है कि बदमाशों ने गर्दन पर चाकू लगाकर नोटों से भरा बैग छीन लिया और भाग गए। अंकित पुलिस चौकी पहुंचा, जहां ताला लगा था। उसके बाद अंकित ने हसनपुर गांव जाकर अपने एक साथी को जानकारी दी। सरेशाम लूट का पता लगते ही एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी देहात अविनाश पांडेय व सीओ किठौर आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। किठौर, हसनपुर कलां, शाहजहांपुर, माछरा और मेरठ से भी कई व्यापारी पहुंचे। देररात तक पुलिस जांच करने में लगी थी। एसएसपी का कहना है कि जांच में क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया गया है। 
विज्ञापन


लखनऊ तक पहुंची लूट की गूंज
मेरठ/माछरा।
लूट के दौरान चौकीदार की हत्या के मामले का अभी खुलासा नहीं हुआ कि मेरठ में फिर बड़ी लूट हो गई। इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। वारदात को लेकर डीजीपी ने भी नाराजगी जताई। पुलिस ने वारदात को संदिग्ध बताया तो डीजीपी कार्यालय से भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ देहात में माछरा पुलिस चौकी के पास 17.88 लाख रुपये की लूटपाट की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों के पहुंचने के पहले लखनऊ से फोन घनघनाने लगे। डीजीपी कार्यालय से जानकारी ली कि बताओ कितने की लूट हो गई। घटनास्थल पर ऐसा प्रतीत होता है कि सटीक रेकी के बाद ही बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
चौकी पर क्यों नहीं थी पुलिस
सवाल
उठता कि पुलिस चौकी पर पुलिस क्यों नहीं थी। सरेशाम देहात में ऐसा हाल है तो रात में कैसा होगा। इसको लेकर अलग-अलग चर्चाएं भी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि तत्कालीन किठौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ने माछरा, कासमपुर, नंगली अब्दुल्ला के ग्राम प्रधान राकेश त्यागी, शिवराज भाटी, दीपक त्यागी को बुलाकर कहा कि माछरा बस अड्डे पर तुम्हें अपने पैसे से एक भवन का निर्माण कराना है। जिससे पुलिस चौकी खुल जाए।
ग्राम प्रधानों ने अपने स्तर से एक कमरा एवं सामने टीन शेड डालकर भवन बनाया। लेकिन अभी तक उसमें किसी भी दरोगा या पुलिस कर्मी की तैनाती नही हुई। दिन में कभी भी गश्त की पुलिस बैठ जाती है। ज्यादातर पुलिस चौकी सहायता केन्द्र पर ताला लटका रहता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि माछरा बस अड्डे की चौकी पर

पुलिस तैनात होती तो शायद वारदात नहीं होती।

छह किमी तक पीछा, मेरठ से सूचना
सरेशाम
17.88 लाख रुपये लूट की जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीड़ित अंकित मित्तल से थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की। पीड़ित अंकित ने बताया कि करीब छह किमी तक बदमाशों ने पीछा किया। रास्ते में कई जगह रोकने का प्रयास हुआ। अंत में पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली और बैग ले गए। मुनीम से बाइक नहीं छीनी और मोबाइल भी नहीं लिया। मुनीम हसनपुर गांव में अपने दोस्त को बुलाकर लाया। मेरठ में आकर व्यापारी प्रवीण वशिष्ठ को लूट की सूचना दी। तब जाकर किठौर थाना पुलिस को जानकारी मिली कि लूट हो गई। जबकि अमूमन लूट की घटना होने पर पुलिस को सूचना दी जाती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस का मानना है कि वारदात में कुछ तो गड़बड़ है। व्यापारी ने बताया कि मुनीम उनके यहां पर पिछले 6 माह से नौकरी कर रहा है, उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed