फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर युवक से 70 हजार ठगे

कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर युवक से 70 हजार ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर युवक से 70 हजार ठगे
कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर 70 हजार ठगे
विज्ञापन

मुरादनगर। कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर कांग्रेस जिला महासचिव व पीसीसी सदस्य के भतीजे से 70 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है। कांग्रेस जिला महासचिव व पीसीसी सदस्य अलीमुद्दीन कस्सार ने बताया कि उनका भतीजा मोहम्मद साजिद ब्रिज विहार कॉलोनी में रहता है। वह दिल्ली यमुना विहार में रिलेक्सो कंपनी के शोरूम में काम करता है। 22 अप्रैल को मोहम्मद साजिद के मोबाइल पर मैसेज आया कि आपका कौन बनेगा करोड़पति में सिलेक्शन हो गया है और आपने 25 लाख रुपये जीत लिए हैं, जल्दी कॉल करो उनके वॉट्सएएप पर आपका लॉट्री का नंबर है 3494 वो आपसे लॉट्री का नंबर पूछेंगे। साजिद ने अगले दिन दिए गए मोबाइल नंबर पर बात की।

ठगों ने बताया कि आप 25 लाख रुपये जीत चुके हैं। इसके लिए आपको 25 हजार रुपये का शुल्क जमा कराना होगा। इसके बाद आपको जीती हुई राशि मिलेगी। साजिद बहकावे में आ गया और किसी रमाकांत प्रसाद के खाते में मोबाइल नेट से 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों ने भरत कुमार आहूजा के खाते में 45 हजार रुपये डलवा लिए। साजिद ने इनाम की राशि की बात पूछी तो ठगों ने कहा कि आपको 35 हजार रुपये और जमा कराने होंगे। इसके बाद साजिद ने यह बात परिजनों को बताई तो पता चला कि वह ठग गिरोह का शिकार हो चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed