{"_id":"5cbcceeebdec22140559cd36","slug":"161555877614-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले के आरोपी पुलिस पकड़ से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जानलेवा हमले के आरोपी पुलिस पकड़ से दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक सप्ताह बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर
- तक्षशिला कालोनी में महिला पर हुआ जानलेवा हमले का मामला
मवाना। नगर की तक्षशिला कालोनी में पुरानी रंजिश में महिला पर हुए जानलेवा हमले में एक सप्ताह बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ना तो दूर उनकी तलाश में दबिश देना भी उचित नहीं समझा है।
बताते चलें कि नगर की तक्षशिला कालोनी में एक सप्ताह पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला करने की नियत से उनके घर पर हमला बोल दिया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। फायरिंग के दौरान घर के बाहर खड़ी बृजेश देवी पत्नी परवीन कुमार के हाथ में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। थाने पहुंची महिला ने पति के साथ थाना प्रभारी को मामले की जानकारी दी और आरोपियों को नामजद करते हुए थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में थाना प्रभारी ने घायल महिला को सीएचसी मवाना में उपचार दिलाया था। हालांकि एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जिस कारण आरोपी अभी तक पुलिस पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए न तो कोई दबिश दी। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।