फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ-करनाल हाईवे पर कार सवार परिवार से हथियारों के बल पर लूटपाट-रिपोर्ट दर्ज

मेरठ-करनाल हाईवे पर कार सवार परिवार से हथियारों के बल पर लूटपाट-रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Feb 2019 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाईवे पर कार सवार परिवार से हथियारों के बल  पर लूटपाट-रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर ग्राम दबथुवा-नानू के बीच बृहस्पतिवार देर रात कार सवार बदमाशों ने दूसरी कार को ओवरटेक करके लूटपाट की। यह परिवार शादी से सरधना लौट रहा था। उधर, लूट की जानकारी पाकर दौड़ी पुलिस ने बदमाशों की तलाश की परंतु सफलता नहीं मिल सकी है।

कस्बे के मोहल्ला कमरानवाबान निवासी हाजी इदरीश अपने परिवार के साथ मुरादनगर रिश्तेदारी में गया था। वह बीती रात पत्नी सायरा, पुत्र जुनैद व पुत्री महजबी, दामाद अफ्फान एवं उसकी बहन मुस्कान के साथ कार में सवार होकर मेरठ-करनाल हाईवे से कस्बा लौट रहा था। कार अफ्फान चला रहा था। कार दबथुवा-नानू पुल के बीच पहुंची तो पीछे से तेज गति से आई सफेद रंग की कार सवार में बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। कार से उतरे चार बदमाशों ने कार पर हमला बोलकर उन्हें आतंकित किया। इदरीश से करीब 38 हजार रुपये और महिलाओं से सोने-चांदी के जेवरात लूट लिये। इसके बाद बदमाश उन्हें आतंकित कर कार की चाबी झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। लूट की जानकारी पाकर यूपी 100 के साथ कोतवाली पुलिस भी पहुंची और बदमाशों की तलाश की परंतु सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने इदरीश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
38 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात लूटकर ले जाने का आरोप
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed