{"_id":"5aee1a084f1c1b5c098b841d","slug":"161525553672-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमए की छात्रा से गैंगरेप, बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमए की छात्रा से गैंगरेप, बेरहमी से पीटा
Updated Sun, 06 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमए की छात्रा से गैंगरेप, बेरहमी से पीटा
कंकरखेड़ा (मेरठ)। एमए की छात्रा से तीन युवकों ने गैंगरेप किया। न केवल उसे बेरहमी से पीटा बल्कि ब्लैकमेल करते हुए उसकी अश्लील वीडियो बनाकर बड़ी बहन को भेज दी। छात्रा के परिजनों ने शनिवार को थाने पहुंचकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार छात्रा ने बताया कि बीती 26 अप्रैल को उसके परिजन शादी में गए थे। वह घर पर अकेली थी। उसके गांव में रहने वाला विशाल पुत्र मेहर सिंह दो अज्ञात युवकों के साथ उसके घर में घुस आया। आरोप है कि तीनों युवकों ने चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा का कहना है कि उसने लोकलाज की वजह से परिजनों को कुछ नहीं बताया। लेकिन आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने पास बुला रहे थे। जब उसने उनकी बात नहीं मानी तो उसकी अश्लील वीडियो उसकी बड़ी बहन को भेज दी। जिस पर छात्रा के परिजनों को इसका पता चला।
छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में उसके एक पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। छात्रा का कहना है कि उसके पैर में लगातार दर्द बना था। वह परिजनों से इसे छिपा रही थी। लेकिन आरोपी बाज नहीं आ रहे थे। उसे ब्लैक मेल कर अपने पास बुलाने के लिए दबाव बना रहे थे। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि आरोपी विशाल समेत तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
खास बातें:
अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल, बड़ी बहन को व्हाट्सएप पर भेजी वीडियो, केस दर्ज