{"_id":"5ac68de64f1c1bca618b5b30","slug":"161522961894-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्षद पति ने सनेटरी इंस्पेक्टर को पीटा, हंगाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा पार्षद पति ने सनेटरी इंस्पेक्टर को पीटा, हंगाम
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई के लिए सेनेटरी इंस्पेक्टर व पार्षद पति में हाथापाई
मेरठ। दिल्ली रोड पर बृहस्पतिवार सुबह सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा पार्षद पति और नगर निगम इंस्पेक्टर में हाथापाई हो गई। हंगामा होने पर सफाई कर्मी नगर आयुक्त के पास पहुंच गए। शाम को सेनेटरी इंस्पेक्टर ने पार्षद पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली रोड पर बहादुर मोटर के सामने सफाई को लेकर स्थानीय लोगों की सफाई कर्मियों से कहासुनी हो रही थी। मौके पर वार्ड 34 के पार्षद पति अशोक शर्मा भी पहुंच गए। उनकी सेनेटरी इंस्पेक्टर हिमांशु भारद्वाज से कहासुनी हो गई। पार्षद पति का आरोप था कि वार्ड में सफाई व्यवस्था खराब है। शिकायत के बाद भी इस तरफ ध्यान नही दिया जा रहा। इसी को लेकर इंस्पेक्टर और पार्षद पति उलझ गए। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विवाद के बाद सफाई कर्मी सेनेटरी इंस्पेक्टर के साथ नगर निगम पहुंचे। सेनेटरी इंस्पेक्टर ने पार्षद पति पर मारपीट का आरोप लगाया। नगर आयुक्त ने मामले में जांच का भरोसा दिया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि सेनेटरी इंस्पेक्टर हिमांशु भारद्वाज की तहरीर पर पार्षद पति अशोक शर्मा के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वार्ड 43 के भाजपा नेता राकेश गौड़ ने बताया कि वार्डों में सफाई व्यवस्था चौपट है। इसी को लेकर सुबह सफाई कर्मियों से वहां के लोगों की कहासुनी हो रही थी। पार्षद पति होने के नाते अशोक शर्मा वहां आए और सनेटरी इंस्पेक्टर से विरोध जताया। मारपीट नहीं हुई।
विज्ञापन
खास बातें:
सेनेटरी इंस्पेक्टर ने पार्षद पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
सफाई कर्मियों ने नगरायुक्त से मिलकर विरोध जताया