फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाई के साथ रहकर शूटर बना था सुजीत

भाई के साथ रहकर शूटर बना था सुजीत

Sun, 04 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
भाई के साथ रहकर शूटर बना था सुजीत
मेरठ। हसनपुर रजापुर निवासी सुजीत जाट अपने भाई सुमित जाट के साथ रहकर ऐसा शूटर बना कि 50 हजार का इनामी बन गया। इनामी बनने के 15 वें दिन ही पुलिस ने मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि सुजीत का भाई सुमित जाट कई संगीन मामलों में जेल में बंद है। हत्या, रंगदारी और देने के मामले में सुजीत भी भाई के साथ रहकर शूटर बन गया। सन 2013 में सुजीत पर जानलेवा हमले का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद सुजीत पर सन 2016 में एक नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ। सन 2016 में ही खुलेआम धमकी देकर चेतन की हत्या कर दी थी। बेटे की हत्या में गवाह सावित्री को भी मौत के घाट उतार दिया। बीस दिन पहले सरधना के झिटकरी गांव में सावित्री के दामाद बबलू की भी हत्या कर दी। 17 फरवरी को ही आईजी रेंज ने सुजीत पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

प्रमुख एनकाउंटर
26 सितंबर: गांधी बाग के पास सदर पुलिस से मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी मंसूर उर्फ मच्छू पहलवान निवासी बेहट, सहारनपुर मारा गया
28 सितंबर: एसटीएफ और सरूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात मुकीम काला के भाई 50 हजारी वसीम काला को ढेर किया
30 दिसंबर: शताब्दी नगर में 50 हजार का इनामी हसीन मोटा मारा गया
खास बात:
- सिर्फ सिर में ही मारता था गोली, 17 फरवरी को हुआ इनामी, 15 दिन बाद ढेर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed