फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बंद घरों में चोरी करने वाले तीन युवक धरे

बंद घरों में चोरी करने वाले तीन युवक धरे

Fri, 01 Dec 2017 02:26 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
बंद घरों में चोरी करने वाले तीन युवक धरे
बंद घरों में चोरी करने वाले दो युवक धरे
विज्ञापन

मेरठ। बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के दो युवकों को परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह पिछले छह माह में परतापुर, गाजियाबाद और कंकरखेड़ा में एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गिरोह के दो युवक फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि रात अच्छरौंडा मोड़ पर इंस्पेक्टर परतापुर रघुराज सिंह चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने दो युवकों को चेकिंग के लिए रोका तो वह भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक युवक से चोरी की रिवाल्वर मिली। दोनों युवक बंद घरों में चोरी करते थे। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गये आरोपी रवि उर्फ चीकू निवासी शताब्दीनगर, डैनी उर्फ पप्पू रिठानी हैं। दोनों के पास से एक रिवाल्वर, नकदी, पांच मोबाइल और एक तमंचा बरामद किया है। इनका दोस्त सोनू सिद्दीकी निवासी काशी थाना परतापुर और एक अन्य युवक फरार हैं।
विज्ञापन

गिरोह का सरगना रवि है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आठ सितंबर की रात को रिठानी में नगर निगम के ठेकेदार दिनेश मोहन शर्मा के घर ताले तोड़कर लाइसेंसी रिवाल्वर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी किया था। प्रेमिका का खर्च उठाने के लिए रवि और डैनी चोर बन बैठे। गाजियाबाद के अलावा मेरठ में पर्स लूट, मोबाइल लूट की घटनाओं के साथ बंद घरों में चोरी भी करते थे। शताब्दीनगर में एक माह पहले शिक्षिका से तमंचे के बल पर कुंडल लूट लिए थे। चोरी की रिवाल्वर का 10 हजार में सौदा कर दिया था। जिसे एक युवक को बेचने के लिए रात में दोनों जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात
रिठानी में नगर निगम के ठेकेदार के घर की थी लाखों की चोरी, चोरी की रिवाल्वर बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed