फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना

सरधना

Mon, 25 Sep 2017 02:47 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
सरधना
सरधना के सिपाही की कनपटी के आर-पार हुई गोली
विज्ञापन

हरदोई/मेरठ। हरदोई पुलिस लाइन में तैनात गांव छुर सरधना निवासी सिपाही रविवार सुबह हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग स्थित मक्का के खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। एसपी हरदोई के अनुसार पिस्टल की गोली सिपाही की कनपटी के आर-पार हो गई। मौके से सिपाही के सहकर्मी की पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस हत्या या आत्महत्या के प्रयास को लेकर जांच कर रही है। सिपाही को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
एसपी हरदोई विपिन मिश्र के अनुसार गांव छुर सरधना निवासी अक्षत तालियान (27) पुत्र तेजवीर सिंह की तैनाती हरदोई पुलिस लाइन में है। वह वर्ष 2016 बैच का सिपाही है। बैरक में अक्षत के साथ रहने वाले सिपाही शिवम दुबे ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे वह अपनी सर्विस पिस्टल अपनी अलमारी में रखकर काम से गया था। लौटा तो अक्षत और पिस्टल गायब थी। अंदेशा है कि अक्षत ही पिस्टल लेकर गया। जबकि अक्षत का मोबाइल अलमारी में मिला। इस बीच अक्षत के घायलावस्था में खेत में पड़े होने की सूचना मिली। मौके से शिवम की सर्विस पिस्टल मिली। एसपी ने बताया कि अक्षत को एक गोली लगी, जो उसकी कनपटी से आर-पार हो गई है। वहीं, घटनास्थल को देखने से लगता है कि सिपाही की किसी के साथ जद्दोजहद हुई। कई स्थानों पर फसल पलटी थी। एक स्थान पर कम जबकि एक जगह काफी खून पड़ा था। पुलिस हत्या और आत्महत्या के प्रयास को लेेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजन हुए लखनऊ रवाना
सिपाही अक्षत एक माह की गैरहाजिरी के बाद 20 सितंबर को ही वापस हरदोई गया था। एसपी के अनुसार गुमसुम रहने वाला अक्षत ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। आरआई ने इसकी रिपोर्ट भी लिखी थी। उधर, सूचना पर मिलने पर अक्षत के परिजन रविवार शाम सरधना से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed