{"_id":"59a72a984f1c1b59738b4883","slug":"161504127640-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलफहीम पर कमिश्नर ने मांगी पूरी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलफहीम पर कमिश्नर ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की फैक्ट्री अलफहीम मीटैक्स पर चल रही जांच के मामले में मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने एमडीए अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। कहा है कि विस्तृत रिपोर्ट दी जाए ताकि प्रकरण पर अंतिम निर्णय लिया जा सके।
अल्लीपुर स्थित अलफहीम पर एमडीए कार्रवाई कर रहा है। एमडीए अधिकारियों के मुताबिक इस फैक्ट्री का मानचित्र स्वीकृत नहीं है। उधर, इस बाबत समायोजन की दरख्वास्त लगाई गई तो एमडीए इससे भी इंकार कर रहा है। कहा जा रहा है कि जहां यह फैक्ट्री बनी है, उसका भू उपयोग इंडस्ट्री नहीं है। यह प्रकरण अब मंडलायुक्त के समक्ष विचाराधीन है। बुधवार को मंडलायुक्त ने इस प्रकरण को सुनकर एमडीए अधिकारियों से पूछा है कि इस फैक्ट्री की जमीन के सभी खसरा नंबरों की जानकारी भेजी जाए। नक्शे पर सुपर इंपोज कर बताया जाए कि कहां- कहां जमीन का क्या उपयोग है और फैक्ट्री का हिस्सा कहां-कहां है।
- पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री की चल रही है जांच