{"_id":"59750e834f1c1bbf0a8b4693","slug":"161500843651-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से पर्स चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से पर्स चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सदर बाजार में कपड़े की दुकान से पर्स चोरी करने की आरोपी महिला को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर सदर पंकज पंत ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को सदर बाजार स्थित मंत्रा एक्सक्लूसिव नाम की दुकान पर सूट देखने के बहाने एक महिला अपनी बेटी की सहायता से गल्ले से पर्स चोरी कर ले गई थी। दुकानदार हरमीत चावला ने थाने पर सीसीटीवी फुटेज देते हुए इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पर्स में करीब 10 हजार रुपये और जरूरी कागज बताए गए थे। अमर उजाला ने फुटेज को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शनिवार को आरोपी महिला की पहचान सीमा पत्नी बिजेंद्र निवासी कुम्हारो वाली गली देहली गेट के रूप में करते हुए मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद महिला अपने घर से गायब हो गई थी।
सदर पुलिस ने रविवार को सूचना मिलने पर आरोपी महिला सीमा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर के अनुसार महिला का पति एक जिम में नौकरी करता है। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने पर्स से मिले कागज कहीं फेंक दिए थे। उसके घर से कई पर्स और चोरी का अन्य सामान भी बरामद किया गया है। महिला पैंठ और भीड़भाड़ वाले स्थानों से चोरी की कई घटना कर चुकी है। उससे पूछताछ की जा रही है।
- घर से कई पर्स बरामद, पैंठ और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कर चुकी चोरी