{"_id":"596be12a4f1c1b3e288b46b4","slug":"161500242218-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोली के नजदीकी से जुड़े से दंपति की हत्या के तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोली के नजदीकी से जुड़े से दंपति की हत्या के तार
Updated Mon, 17 Jul 2017 03:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मोबाइल फोन के नंबर के सहारे दो आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मेरठ। लिसाड़ी गेट में दंपति हत्याकांड में पुलिस को देर रात कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। एक मोबाइल नंबर के सहारे पुलिस दो आरोपियों तक पहुंची है। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोहरे हत्याकांड में भोली के एक नजदीकी का हाथ हो सकता है।
सलीम और उसकी पत्नी भोली की जिस तरह से निर्मम हत्या की गई है, उससे मौका-ए-वारदात और मोबाइल में दर्ज एक नंबर के आधार पर पुलिस अवैध संबंधों के शक में हत्या होना मान रही है। एएसपी कोतवाली रणविजय सिंह का कहना है कि भोली को लगातार अपनी हत्या का डर सता रहा था। एक सप्ताह पहले भोली ने अपनी बहन आरिया से भी हत्या का अंदेशा जताया था। जिस पर बहन ने कहा था कि यदि कोई परेशानी है तो मेरे घर आ जाना। पुलिस का मानना है कि जब भोली ने सलीम से नजदीकियां होने के बाद शादी की तो उसे उससे जान का खतरा क्यों था। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में कोई तीसरा व्यक्ति पूरे हत्याकांड से जुड़ा है। भोली अपने पहले पति समीर की हत्या में जेल गई थी। जिसके बाद भोली की नजदीकी जाहिद नाम के युवक से हो गई थी। बाद में जाहिद की भी हत्या कर दी गई थी। अब भोली का पति सलीम भी मारा गया। भोली से शादी के बाद सलीम को उसके परिजनों ने घर से जरूर निकाल दिया था। लेकिन उसकी रंजिश का मामला सामने नहीं आया है।
एक माह में 60 से ज्यादा कॉल
पुलिस का कहना है कि मौका-ए-वारदात से जो मोबाइल फोन मिला है, वह भोली का माना जा रहा है। एएसपी कोतवाली के अनुसार इस मोबाइल से एक नंबर पर पिछले एक माह में 60 से ज्यादा कॉल की गई हैं, जो संदेह पैदा करता है। इसकी कॉल डिटेल रिपोर्ट भी चौंकाने वाली सामने आएंगी। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।