{"_id":"596a76564f1c1b52598b4604","slug":"161500149334-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में फिर छात्रों के गुटो में फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विश्वविद्यालय में फिर छात्रों के गुटो में फायरिंग
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू में शनिवार को छात्रों के दो गुटों में गोलियां चल गईं। मेडिकल थाना पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए। दोनों तरफ से केस दर्ज हुए हैं।
पुलिस के अनुसार एमए राजनीति विज्ञान के छात्र बहसूमा निवासी अरुण खटाना का करीब दो साल से समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता विजय धामा निवासी रामगढ़ परीक्षितगढ़ से विवाद चल रहा है। एसएसआई मेडिकल पवन कुमार के अनुसार अरुण ने दो बार विजय धामा पर हमले का केस दर्ज कराया था। विजय उसे केस वापस लेने की धमकी दे रहा था। शनिवार को अरुण कैंपस में था तो वहां साथियों के साथ पहुंचे विजय धामा ने अरुण पर कई गोलियां चला दीं, जिसमें अरुण बाल-बाल बच गया। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी अरुण की तरफ से गोलियां चलने की बात कही। आरोप है कि नामजद आरोपी विजय कई बार घटना कर चुका है, बावजूद पुलिस ने उसे जेल नहीं भेजा। वहीं, कैंपस में गोलियां चलने की जानकारी थाना पुलिस ने अधिकारियों को नहीं दी। जिस पर एसएसपी ने एसओ मेडिकल को जमकर फटकार लगाई।