फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पशु व्यापारी की हत्या कर शव फेंका

पशु व्यापारी की हत्या कर शव फेंका

Mon, 19 Jun 2017 02:07 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
पशु व्यापारी की हत्या कर शव फेंका
पशु व्यापारी की हत्या कर शव खेत में फें का
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के जई गांव से चार दिन से लापता पशु व्यापारी की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। रविवार को उसका क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
पुलिस के अनुसार गांव जई निवासी पशु व्यापारी उमरदीन (60 ) पुत्र शौकत अली 14 जून से लापता चल रहा था। शनिवार को उसके बेटे ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को उसका शव गांव के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि शव का ऊपरी हिस्सा क्षतविक्षत था। आशंका है कि जानवरों ने उसे खाया हो। बाकी शरीर सफेद पड़ा था। तीव्र दुर्गंध उठने पर शव का पता चल पाया। पुलिस का मानना है कि शव तीन-चार दिन से पड़ा था। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि उमरदीन के भाई जाहिद ने शव बरामद होने का केस दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

तराबी में दिखा था
ग्रामीणों के अनुसार पांच वक्त का नमाजी उमरदीन रोजे से था। 14 जून को तराबी के बाद मुंशी जफर के यहां उमरदीन ने दुआ की थी। उसी दिन आखिरी बार उसे देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की रही लापरवाही
चर्चा है कि उमरदीन की अपने नजदीकियों से अनबन चल रही थी। उसने दो सप्ताह पहले एसएसपी ऑफिस में जान का खतरा बताकर प्रार्थनापत्र दिया था। थाने पर इसकी जांच भी आई थी। यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई कर देती तो शायद उसकी जान बच जाती। वहीं, इंस्पेक्टर भावनपुर का कहना है कि ऐसी किसी शिकायत की जानकारी नहीं है। एसपी देहात ने भी इससे इंकार किया है।

दो बेटे नहीं पहुंचे
उमरदीन के परिवार में पत्नी शहनाज और चार बेटे नफीस, भूरा, शाकिर और शाकिब हैं। जिनमें शाकिर बाहर रहता है। शव मिलने की सूचना पर केवल 14 साल का बेटा ही मौके पर रो रहा था। जबकि दोनों बेटे नहीं पहुंचे। घटना के पीछे परिवार में लेनदेन या कोई दूसरा विवाद होने की चर्चा है।
जांच के बाद कार्रवाई
एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार लापता व्यापारी का शव मिला है। मामले की जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed