फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जबरन युवती को अगवा कर ले गया युवक

जबरन युवती को अगवा कर ले गया युवक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
जबरन युवती को अगवा कर ले गया युवक
युवती अगवा, फोन आया युवक ने बना रखा है बंधक
विज्ञापन

मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने युवक पर बेटी को अगवा करने और बंधक बनाकर रखने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपहरण के बाद युवती ने पिता को फोन कर बंधक बनाकर रखे जाने की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस आरोपी और पीड़िता की तलाश में जुटी है।

कॉलोनी पीड़ित पिता के अनुसार उसकी 19 वर्षीय बेटी हाइवे स्थित एक शोरूम में काम करती है। काम के दौरान युवती की पहचान पठानकोट निवासी सुमित केे नाम के युवक से हुई, जो कि मोदीनगर में ही किराए पर रहता है। पिता का आरोप है कि 10 जून को आरोपी उसकी बेटी को अपहरण कर ले गया। परिजनों ने युवती को काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। पिता के अनुसार 11 जून को उनके पास बेटी का फोन आया कि आरोपी युवक ने उसे कमरे में बंदकर रखा है। वह घर वापस आना चाहती है, लेकिन आरोपी उसे छोड़ नहीं रहा है। पीड़िता के पिता ने मामले में थाने में तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण व दूसरी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि जल्द युवती व आरोपी का पता लग जाएगा। दूसरी ओर, कोतावली क्षेत्र की एक अन्य कॉलोनी में एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर नाबालिग बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed