फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बॉयलर फैक्ट्री डकैती में शामिल 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

बॉयलर फैक्ट्री डकैती में शामिल 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
बॉयलर फैक्ट्री डकैती में शामिल 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
बॉयलर फैक्ट्री डकैती में शामिल 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन


मुरादनगर। एक पखवाड़ा पूर्व मोरटा इंडस्ट्रियल एरिया में बॉयलर बनाने की फैक्ट्री में पड़ी डकैती में शामिल पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे से डकैती में गया माल भी बरामद हुआ है। पुलिस इससे पूर्व चार बदमाशों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि 12 मई की रात मोरटा इंडस्ट्रियल एरिया में बॉयलर बनाने की फैक्ट्री में छह सात हथियार बंद बदमाशों ने गार्ड विकास कुमार को बंधक बना सात लाख रुपए कीमत का माल लूट लिया था। मामले में फैक्ट्री मालिक आरके अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पहले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसएचओ ने बताया कि डकैती में मोहननगर अर्थला निवासी असलम उर्फ वापी वांछित चल रहा था। पुलिस ने असलम पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस ने शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर मोहनगर अर्थला में मेट्रो स्टेशन के पास से 25 हजार के इनामी असलम उर्फ वापी निवासी अर्थला को गिरफ्तार किया। कब्जे से लोहे के विभिन्न तरह के 230 किलो वजन के पाइप बरामद किये है। मामले में दो बदमाश अभी भी फरार चल रहे है। एसएचओ का कहना है कि फरार दो बदमाश भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed