फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अपाची बाइक सवार बदमाशों ने महिलाओं को लूटा

अपाची बाइक सवार बदमाशों ने महिलाओं को लूटा

Wed, 22 May 2019 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
अपाची बाइक सवार बदमाशों ने महिलाओं को लूटा
कंकरखेड़ा। बाइक सवार दो बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं को लूट का शिकार बनाया। लूट की सूचना पर सीओ दौराला व इंस्पेक्टर ने लोकेशन के आधार पर बदमाशों का पीछा किया। घेराबंदी कर रोहटा पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। मंगलवार दोपहर मेरठ-करनाल हाईवे स्थित जंगेठी गांव के सामने एक महिला घर लौट रही थी। इस बीच अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे पर्स लूट लिया। महिला ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। महिला ने पुलिस को बताया कि बदमाश जंगेठी-लखवाया संपर्क मार्ग से भागे हैं। सूचना पर सीओ दौराला जितेन्द्र सरगम व इंस्पेक्टर एपी मिश्रा ने टीम के साथ बदमाशों का पीछा किया। इस लूट के करीब आधा घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली कि रोहटा रोड पर भी अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला ने पर्स लूट लिया है। इसके बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। सीओ व इंस्पेक्टर जंगेठी मार्ग से होते हुए लखवाया गांव पहुंचे। जहां पर अपाचे बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि महिलाओं ने तहरीर नहीं दी है। रोहटा पुलिस ने दो संदिग्ध पकड़े हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed