फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जमीनी विवाद में दो पक्षों में चली गोली

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चली गोली

Sat, 17 Nov 2018 02:47 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में दो पक्षों में चली गोली

विज्ञापन
जमीनी विवाद में दो पक्षों में चली गोली
परीक्षितगढ़। खादर क्षेत्र के गांव कुंडा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी व धारदार हथियार चले। जिसमें दोनों पक्षों में दो लोग गोली लगने व एक धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी है।
ग्राम कुंडा निवासी अवतार सिंह व गुरमीत सिंह पक्ष में दस एकड़ जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार दोपहर बलविंदर सिंह, छिद्द सिंह पुत्र अवतार सिंह व अवतार सिंह पुत्र गुरनाम सिंह उक्त भूमि पर गेहूं की बुआई कर रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के गुरमीत, काला सिंह, मनजीत पुत्र पुरन सिंह वहां पहुंचे और गेहूं की बुआई करने का विरोध किया। जिसके चलते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी बीच दोनों पक्षों में गोली व धारदार हथियार चले। जिसमें एक पक्ष के बलविंदर के पेट व पैर में गोली लगने व उसके भाई छिद्द के धारदार हथियार से हमला होने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के मनजीत सिंह के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग उस और दौड़े तथा घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तीनों घायलों को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। घटना सदिंग्ध प्रतीत हो रही है। तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशि गोदारा ने बनाई डीएम स्कूल की प्रदर्शनी
परीक्षितगढ़। डीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा सात की छात्रा निशि गोदारा ने स्कूल का मॉडल बनाकर शिक्षक व शिक्षिकाओं को चौंका दिया। जिस पर कॉलेज के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी एवं प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने निशि गोदारा को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। डायरेक्टर रविंद्र चौधरी ने कहा कि निशि गोदारा शिक्षा के साथ-साथ मॉडल बनाने में भी होनाहार छात्रा है। उसकी यह कला देखकर वह मॉडल की दुनिया में अपना नाम रोशन करेगी। सुखदा त्यागी, मीनाक्षी शर्मा, मुनेंद्र त्यागी शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed