फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वर्दीधारी बदमाशों ने गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार को बंधक बनाकर लूटा

वर्दीधारी बदमाशों ने गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार को बंधक बनाकर लूटा

Fri, 16 Nov 2018 02:27 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
वर्दीधारी बदमाशों ने गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार को बंधक बनाकर लूटा

विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार को बंधक बनाकर लूटा
सरूरपुर। करनावल कस्बा स्थित दौराला शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तैनात चौकीदार को बुधवार देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने बंधक बना लिया। बदमाशों ने चौकीदार से हजारों रुपये की नकदी, मोबाइल लूटा साथ ही ईंट भट्टे के कमरे से कीमती सामान लूटकर ले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ग्रामीणों को दी लेकिन पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची।

करनावल निवासी ओमपाल दौराला शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर बतौर चौकीदार तैनात है। बुधवार की रात में पिकअप गाड़ी में सवार होकर पहुंचे आधा दर्जन बदमाशों ने चौकीदार को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बनाया और चौकीदार की जेब से आठ हजार रुपये के साथ मोबाइल लूट लिया। केंद्र के पास बने भट्ठे पर कमरे का ताला तोड़ कर मिल का कांटा, पलड़े कुर्सी व अन्य सामान पिकअप में भरकर फरार हो गए। बाद में मौके पर पहुंचे ट्रक चालक ने चौकीदार को बंधन मुक्त किया। पीड़ित ने घटना की जानकारी ग्रामीणों के साथ पुलिस को दी। आरोप है कि सूचना के बाद पूरे दिन पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। पांच दिन पूर्व भी बदमाशों ने जसड़ सुल्ताननगर में दो गन्ना क्रय केंद्रों पर चौकीदारों को बंधक बनाकर हजारों की नकदी के साथ दस क्विंटल बाट लूट लिए थे। लेकिन पुलिस ने आज तक भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed