{"_id":"5beddcbdbdec22696b23a0c2","slug":"154231524811-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर से पंतजली हरिद्वार जा रहे गेहू से भरे ट्रक को हाईवे पर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्वालियर से पंतजली हरिद्वार जा रहे गेहू से भरे ट्रक को हाईवे पर लूटा
Updated Fri, 16 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला(मेरठ)। हाईवे पर बीती बुधवार रात कार सवार पांच बदमाशों ने पतंजलि हरिद्वार जा रहे गेहूं से लदे ट्रक को हथियारों के बल पर रोक लिया। उन्होंने चालक एवं क्लीनर को बंधक बनाकर गेहूं से लदा ट्रक लूट लिया। घटना के बाद बदमाश चालक एवं क्लीनर के हाथ-पैर बांधकर लावड़ मार्ग पर ईख के खेत में फेंक गए। पीड़ितों ने बृहस्पतिवार सुबह किसी तरह सड़क पर पहुंचकर सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को घटना खतौली थाने की बताकर वहां भेज दिया। बाद में दौराला पहुंची खतौली पुलिस ने मामले की जानकारी ली। दोनों पीड़ितों को साथ ले गई।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी ट्रक चालक रामू एवं क्लीनर रामनाथ बीती रात ग्वालियर से ट्रक में गेहूं लेकर पतंजलि हरिद्वार जा रहे थे। बताया कि देर रात जब वे हाईवे पर खतौली बाईपास पर पहुंचे तो पीछे से आई एक स्विफ्ट कार सवार पांच हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया और उनसे मारपीट कर ट्रक लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश दोनों को अपनी कार में डालकर दौराला थाना क्षेत्र के दौराला-लावड़ मार्ग स्थित समाजवादी आवासीय कॉलोनी के समीप ईख के खेत में बंधक बनाकर फेंक गए। इस दौरान बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट भी की। पीड़ित सुबह तक बंधक अवस्था में ईख में पड़े रहे। सुबह होने पर किसी तरह दोनों ने स्वयं को बंधनमुक्त किया और रोड पर आकर राहगीरों की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इस पर दौराला पुलिस ने पीड़ितों से मामले की जानकारी लेने के बाद उन्हें खतौली थाने पर भेज दिया। कुछ समय बाद खतौली पुलिस पीड़ितों को लेकर दौराला-लावड़ रोड पहुंची और जानकारी ली। इस दौरान दौराला सीओ पंकज सिंह और इंस्पेक्टर रविन्द्र चन्द्र पंत भी मौके पर पहुंचे। हालांकि बाद में खतौली पुलिस पीड़ितों को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए साथ ले गई। वहीं, इस मामले में दौराला एसएसआई धारा सिंह का कहना है कि घटना खतौली थाना क्षेत्र की है। इसलिए उन्हें खतौली थाने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भेजा गया।
मुख्य बातें
चालक एवं क्लीनर को दौराला-लावड़ मार्ग पर खेत में बंधक बनाकर फेंका
दौराला पुलिस ने मामला खतौली थाने का बताकर पीड़ितों को भेजा
खतौली पुलिस ने भी पीड़ितों के साथ लावड़ रोड पर आकर वारदात की जानकारी ली
खरदौनी से बरामद हुआ ट्रक
लूटा ट्रक बृहस्पतिवार देर शाम लावड़ रोड पर खरदौनी गांव के समीप मिला। ट्रक से गेहूं की कुछ बोरिया गायब थीं। सूचना के बाद दौराला, खतौली, रतनपुरी थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल ट्रक खरदौनी गांव में ही खड़ा हुआ है और दौराला पुलिस मौके पर मौजूद है। घटना के बाद तीनों थानों की पुलिस सुबह से ही मशक्कत में लगी हुई है। ट्रक लावारिस हालत में खरदौनी से खड़ा मिला है। उसमें से गेहूं की कुछ बोरी गायब है। ट्रक मिल गया है, आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। दौराला अथवा रतनपुरी थाने में मुकदमा लिखा जाएगा। देर रात तक स्थिति साफ हो जाएगी।-सीओ दौराला, पंकज कुमार सिंह