{"_id":"5bd22ca4bdec22697e538e54","slug":"15405006081-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिला संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में घायल अवस्था में पडी मिली।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिला संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में घायल अवस्था में पडी मिली।
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षितगढ़। ग्राम चितवानाशेरपुर-अगवानपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर सड़क किनारे ईख में बंधक एक महिला घायल अवस्था में बेहोश मिली। महिला का गला और हाथ पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। राहगीरों ने महिला को बंधन मुक्त कर घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने महिला को गंभीर अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया।
ग्राम चितवानाशेरपुर-अगवानपुर मार्ग किनारे चालीस वर्षीय महिला कपडे़ से बंधक ईख में घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसके माथा, गला और दोनों हाथों पर धारदार हथियारों से प्रहार के निशान थे। उसके पास से इलाहाबाद बैंक शाखा किठौर की पासबुक, दवा एवं माछरा सीएचसी की पर्ची पॉलिथीन बैग में पड़ी मिलीं। राहगीरों ने महिला को बंधक मुक्त कर घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने उसे आनन-फानन में गंभीर अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने बैंक पासबुक पर लिखे फोन नंबर पर परिजनों को जानकारी दी। इस पर किठौर निवासी पीड़ित पति आस मोहम्मद सीएचसी परीक्षितगढ पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सायरा बृहस्पतिवार करीब दस बजे माछरा सीएचसी पर दवा लेने गई थी। वह दोपहर मजदूरी कर घर लौटा तो जानकारी मिली कि उसकी पत्नी सीएचसी से नहीं लौटी है। उसने बताया कि सायरा का मायका अगवानपुर में है। वह चितवानाशेरपुर-अगवानपुर मार्ग पर कैसे पहुंची, इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, घायल महिला की हालत गंभीर होने पर चिकितसकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि चितवानाशेरपुर-अगवानपुर मार्ग पर किठौर निवासी महिला बेहोशी एवं धारदार हथियार से घायल अवस्था में मिली है। महिला के होश आने पर ही मामले का पता चल सकेगा। घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य बातें
किठौर निवासी महिला दवा लेने सीएचसी माछरा गई थी
चितवाना-अगवानपुर मार्ग पर ईख में बेहोशी की हालत में घायल मिली
मेहंदी प्रतियोगिता में शिफा अव्वल
परीक्षितगढ़। मेरठ रोड स्थित रॉकलैंड इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 8 से 10 तक की छात्राओं की मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई और छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या शालिनी रॉय ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से छात्राओं में सृजनात्मक शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है। छात्राओं ने करवा चौथ पर्व के लिए शिक्षिकाओं के हाथों को मेहंदी से लगाई। प्रतियोगिता में निर्णायक सुधा भास्कर, प्रीति गुप्ता, निधि, शबा, करिश्मा, निशा, निधि, दीपांशी, स्नेहा, सुमेरा, शिजा, काजल, माही, रितिका, शहरिश, हीरा, निशि, सारा, अनम ने भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में शिफा प्रथम, शहरीश द्वितीय, दिव्यांशी और स्नेहा तृतीय पर रही।