फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जुल्हैडा रोड स्थित मस्जिद से ऐलान के बाद मची अफरातफरी-एसडीएम-सीओ-तहसीलदार-इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे,संभाली स्थिति

जुल्हैडा रोड स्थित मस्जिद से ऐलान के बाद मची अफरातफरी-एसडीएम-सीओ-तहसीलदार-इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे,संभाली स्थिति

Thu, 18 Oct 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
जुल्हैडा रोड स्थित मस्जिद से ऐलान के बाद मची अफरातफरी-एसडीएम-सीओ-तहसीलदार-इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे,संभाली स्थिति
सरधना। बिनौली बस स्टैंड जुल्हैड़ा रोड स्थित मस्जिद से बुधवार ऐलान के साथ ही आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मस्जिद से ऐलान कर दिया कि कुछ लोग जबरन मस्जिद की जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं और कुछ लोगों ने हमला बोल दिया है। इस दौरान वहां पर सैंकड़ों की संख्या में भीड़ जुट गई और तनाव पैदा हो गया। इस पर एसडीएम, सीओ, तहसीलदार एवं इंस्पेक्टर भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू किया। वहीं, मस्जिद से ऐलान करने और भीड़ एकत्र करने के आरोप में मस्जिद के मोहतमिम समेत तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

नगर के बिनौली बस स्टैंड जुल्हैड़ा रोड स्थित मस्जिद के निकट कुछ विवादित जमीन है। जिस पर कबाड़ी की दुकान के साथ ही मेरठ निवासी इरफान की भी दुकान है। मस्जिद की कमेटी व विवादित भूमि पर जिन लोगों की दुकानें बनी हैं, उनके बीच कई वर्षों से विवाद है। तीन दिन पूर्व मेरठ निवासी इरफान की दुकान की दीवार संदिग्ध परिस्थिति में गिर गई। बुधवार दोपहर दुकान की टूटी दीवार का इरफान निर्माण करा रहा था। इसी बीच मस्जिद के मोहतमिम सुलेमान खान निवासी संसारपुर, थाना बेहट सहारनपुर समेत कई लोगों ने निर्माण का विरोध किया। इसकी जानकारी पाकर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को शांत करने का प्रयास किया। इसी बीच मस्जिद के लाउडस्पीकर से ऐलान कर दिया कि धार्मिक सभी लोग मस्जिद में पहुंचें। कुछ लोगों ने हमला बोल दिया है। इस दौरान वहां पर सैंकड़ों की संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई और मौके पर तनाव फैल गया। सूचना पाकर एसडीएम अमित कुमार, सीओ संतोष कुमार, तहसीलदार अवनीश कुमार व इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। पुलिस ने माहौल खराब करने पर मोहतमिम सुलेमान खान, मोहल्ला मंडी चमारान निवासी रहीम खां पुत्र जरूदीन, शाहिद पुत्र आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। उधर, एसडीएम अमित कुमार ने तीनों को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
मस्जिद के पास मेरठ निवासी इमरान की दुकान है और उसके पास दुकान का बैनामा है। वह दुकान में काम कर रहा था। कुछ लोगों ने मस्जिद से ऐलान कर माहौल खराब करने का प्रयास किया। इस मामले में मोहतमिम समेत तीन लोगों का शांतिभंग में चालान का दिया।-प्रशांत कपिल, इंस्पेक्टर सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मस्जिद से ऐलान कर कुछ लोगों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया। इस मामले में तीन लोगों को शांतिभंग में जेल भेज दिया है। माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा-अमित कुमार, एसडीएम सरधना
मुख्य बातें
बिनौली बस स्टैंड के समीप मस्जिद से जमीन पर अवैध कब्जा करने का कर दिया था ऐलान
तनाव के चलते मौके पर पुलिस बल तैनात किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed