फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   समुदाय विशेष के युवकों ने मेला देख लौट रही महिलाओं से छेडछाड की। लोगों में भारी रोष व्याप्त।

समुदाय विशेष के युवकों ने मेला देख लौट रही महिलाओं से छेडछाड की। लोगों में भारी रोष व्याप्त।

Thu, 18 Oct 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
समुदाय विशेष के युवकों ने मेला देख लौट रही महिलाओं से छेडछाड की। लोगों में भारी रोष व्याप्त।
परीक्षितगढ़। मेले से मंगलवार रात लौट रही दलित महिलाओं से समुदाय विशेष के आधा दर्जन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। वे विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गए। दलित समाज के लोगों ने हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक से शिकायत की। इस पर विधायक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट एवं मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।
विज्ञापन

नगर स्थित मां कात्यायनी देवी मंदिर पर सप्तमी मेले का आयोजन किया गया था। मेले से मंगलवार को मोहल्ला कस्यावान निवासी दलित समाज की कुछ महिलाएं में प्रसाद चढ़ाकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में मोहल्ले के आधा दर्जन समुदाय विशेष के युवकों ने उनसे छेड़छाड़ कर दी। महिलाओं ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इस पर दलित समाज के लोगों ने आरोपियों के परिजनों से शिकायत की। इस पर समुदाय विशेष के लोगों ने उल्टा दलित समाज के लोगों से मारपीट की तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। घटना को लेकर दलित समाज के लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और पीड़ितों को थाने से टरका दिया।
विज्ञापन

इसकी पीड़ित दलित समाज के लोगों ने शिकायत हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक से की। वहीं, विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार से वार्ता करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने सुधांशु पुत्र गोपाल की तहरीर पर नगर के कस्यावान मोहल्ला निवासी आमिर पुत्र चन्नू, शाहबाज, महताब पुत्रगण शफीकू, हनीस पुत्र इस्माईल, शफीकू पुत्र छोटे, मोफिल पुत्र इस्माईल तथा एक अज्ञात के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट एवं मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
विधायक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
समुदाय विशेष के आरोपी युवकों के खिलाफ दबिश जारी


शहीद को श्रद्धांजलि दी
परीक्षितगढ़। नगर स्थित गांधी स्मारक देवनागरी इंटर कॉलेज में बुधवार को कमांडेंट 108 बटालियन द्रुत कार्यबल वेदव्यासपुरी मेरठ के निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन किया गया। विद्यालय के छात्र रहे शहीद उदयवीर सिंह 62 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान एवं शौर्यगाथा को याद किया। इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रभारी निरीक्षक यशवीर सिंह, पवन शर्मा, अमित कुमार, प्रधानाचार्य सुबोध त्यागी ने शहीद उदयवीर सिंह चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर विनोद त्यागी, संदीप त्यागी, हरेंद्र त्यागी, सुशील त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed