फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवक पर जान लेवा हमला

युवक पर जान लेवा हमला

Thu, 18 Oct 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
युवक पर जान लेवा हमला
खरखौदा। गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव नहाली निवासी तालिब पुत्र तहसीन बडे़ भाई खालिद के साथ बाइक से खरखौदा होते हुए मेरठ जा रहा था। उलधन-खरखौदा संपर्क मार्ग पर पहले से मौजूद एक स्कार्पियो व वैगनआर सवार करीब दर्जनभर युवकों ने तालिब पर जान से मारने की नीयत ने फायर किया। बाद में आरोपियों ने धारदार हथियार व लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें तालिब गंभीर रूप से घायल हो गया। खालिद ने मामले की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि गांव में दो पक्षों का पार्टीबाजी का मामला चल रहा है। दूसरा पक्ष पिछले दो माह से तालिब की हत्या के प्रयास में है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed