फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रांसपोर्ट कार्यालय मे कुंबल कर लाखों की चोरी

ट्रांसपोर्ट कार्यालय मे कुंबल कर लाखों की चोरी

Wed, 17 Oct 2018 02:52 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट कार्यालय मे कुंबल कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट कार्यालय में कुंबल कर लाखों की चोरी
किठौर। कस्बा किठौर में मेरठ गढ़ मार्ग स्थित नैय्यर पेट्रोल पंप के सामने सोमवार रात चोरों ने ट्रांसपोर्ट कार्यालय में कुंबल कर लाखों की नकदी साफ कर दी। सुबह होने पर दुकान में कुंबल देख आसपास के लोगों ने दुकान स्वामी को सूचना दी। इस बाबत दुकान स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कस्बा किठौर निवासी आरिफ अली ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके कस्बे में मेरठ गढ़ मार्ग स्थित नैय्यर पेट्रोल पंप के सामने एमआर ट्रांसपोर्ट के नाम से कार्यालय है। आरिफ ने बताया कि सोमवार देर रात ट्रकों का हिसाब-किताब करने के बाद वह कलेक्शन के ढ़ाई लाख रुपये सेफ में रखकर चले गए। मंगलवार सुबह आसपास के ग्रामीणों ने कार्यालय के पीछे की दीवार में कुंबल देखा तो घटना की जानकारी दुकान स्वामी को दी। जिसके बाद दुकान स्वामी आरिफ मौके पर पहुंचा और देखा की जंगल की तरफ से दुकान मे कुंबल किया हुआ है। जब कार्यालय का ताला खोलकर देखा तो भीतर रखी सेफ भी टूटी हुई थी। उसमें रखी ढाई लाख की नकदी गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ करते हुए मामले की जांच की। इस बाबत पीड़ित आरिफ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी एपी मिश्र का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


वांछित जेल भेजा
किठौर। पुलिस ने कोर्ट से एक मामले में फरार चल रहे आरोपी हसनपुर कलां निवासी बबलू पुत्र शिवदत्त को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा।

शराब बनाते दो दबोचे
किठौर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मिश्रीपुर ढकैनी स्थित एक जंगल में अपमिश्रित शराब से शराब बनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी सुजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की ग्राम मिश्रीपुर ढकैनी स्थित एक जंगल में दो युवक अपमिश्रित शराब से शराब तैयार कर रहे है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से पांच लीटर अपमिश्रित शराब, यूरिया तथा अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शाहजहांपुर निवासी जयनारायण पुत्र दौलत राम तथा असीलपुर निवासी रामू पुत्र होशियार सिंह बताया। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed