{"_id":"5bba6d0b867a55684f1c8ece","slug":"153894424313-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने ही भिड़े ससुराल व मायके पक्ष के लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के सामने ही भिड़े ससुराल व मायके पक्ष के लोग
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। नगर निवासी एक महिला रविवार को मायके पक्ष के लोगों के साथ थाने पहुंची। उसने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इस दौरान दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही भिड़ गए। हालांकि काफी देर तक बहस करने के बाद दोनों शिकायत किए बिना लौट गए।
नगर निवासी एक युवक की पत्नी रविवार को मायके पक्ष के लोगों के साथ थाने पहुंची। पिता एवं जीजा ने महिला के पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इस दौरान युवक पक्ष के लोग भी वहां आ गए और दोनों पक्षों में बात होने लगी। इस दौरान महिला का पति एवं जीजा भिड़ गए। किसी तरह अन्य लोगों ने बीचबचाव कराया। वहीं, पुलिस ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। घंटों तक दोनों पक्षों में फैमली ड्रामा चला। महिला मायके पक्ष के लोगों के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। वहीं, युवक पत्नी को साथ ले जाने की जिद पर अड़ा रहा। दोनों पक्ष पुलिस से बिना शिकायत किए लौट गए। एसएसआई भरतलाल शाह का कहना है कि दोनों पक्ष थाने में आए थे, लेकिन बिना तहरीर दिए लौट गए।