फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विद्घालय के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधडी सहित कई ममलों में कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

विद्घालय के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधडी सहित कई ममलों में कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

Wed, 03 Oct 2018 01:57 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
विद्घालय के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधडी सहित कई ममलों में कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज
खरखौदा। कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज की कमेटी के आजीवन कमेटी के सदस्य वीरेंद्र शर्मा पुत्र छिद्दा सिंह निवासी बिजौली ने धोखाधड़ी एवं जान को खतरा बताते हुए कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उनके अनुसार कॉलेज के पास बिनौली में दान प्राप्त भूमि 2.0118 है। वह कॉलेज प्रबंध समिति का सक्रिय सदस्य है। कमेटी प्रबंधक थापरनगर मेरठ निवासी प्रकाश चंद शर्मा के अनैतिक कार्यों का विरोध किया। उक्त जमीन पर प्रबंधक का कब्जा था। वर्ष 2017 में इकरारनामे के माध्यम से प्रबंधक ने उसे कोड़ियों के भाव बेच दिया। वहीं, दूसरे खसरा संख्या 66 रकबा करीब 0.547 जिसकी लागत करीब 5.98 लाख रुपये है। उक्त जमीन भी मात्र दो लाख रुपये में कालूूराम, निरंजन सिंह, हरेंद्र सिंह, जितेंद्र, रवींद्र एवं लीला समेत सभी को बैनामा कर दिया। इसकी जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी। उक्त कमेटी ने जांच में प्रकाश चंद को आरोपी पाया। जिस कारण कमेटी के सदस्य प्रमोद गौड़ एवं पीड़ित द्वारा जमीन का फर्जीवाड़ा और उससे प्राप्त धनराशि हड़पने का विरोध किया। प्रकाश चंद शर्मा राजनीतिक व्यक्ति होने के कारण पीड़ित तथा अन्य कई लोगों को कमेटी से बर्खास्त कर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे चुका है। इसकी अधिकारियों से शिकायत की परंतु प्रकाश चंद्र शर्मा ने कार्रवाई नहीं होने दी। पीड़ित ने प्रबंधक से जान को खतरा बताते हुए थाने में तहरीर दी परंतु पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज हो गया है। थाना प्रभारी राजेंद्र त्यागी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed