{"_id":"5bb3d4a1867a557fe1122a8a","slug":"15385120134-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपऐ के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपऐ के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
दौराला। वलीदपुर गांव में रुपये को लेकर हुए विवाद में जीजा साले में मारपीट हो गई। इसमें एक युवक धारदार हथियार से घायल हो गया। पीड़ित ने दो युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
खतौली के शेखपुरा निवासी राशिद की शादी दो साल पहले दौराला थाना क्षेत्र के वलीदपुर गांव में हुई थी। बताया कि उसने अपने साले को दो लाख रुपऐ उधार दिए थे। वह मंगलवार को रुपये वापस मांगने आया। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसकी दौरान साले ने अपने भाई के साथ मिलकर राशिद से मारपीट कर दी और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राशिद को पुलिस ने सीएचसी में उपचार कराया। पीड़ित हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।