{"_id":"5bb13269867a557f6d0b0836","slug":"15383394149-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर युवकों को ठगी होने कि आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर युवकों को ठगी होने कि आशंका
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंद्रा। गांव गेसूपुर सुमाली स्थित मवाना शुगर मिल की जमीन पर विदेश भेजने वाले एजेंटों ने भर्ती सेंटर बना दिया। यहां रविवार को दूरदराज से आए करीब तीन सौ युवक पहुंचे। यहां इंटरव्यू कराने की पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने मौके से तीन युवक गिरफ्तार कर एक कार कब्जे में ले ली। हालांकि ठगी कराने वाले एजेंट फरार हो गए।
यह भर्ती सेंटर करीब दो वर्ष से चल रहा है। जिसमें क्षेत्र के एजेंट विदेश भेजने के नाम पर एक माह में एक बार इंटरव्यू कराते हैं। ये सभी युवकों को इंटरव्यू में पास होने पर विदेश भेजने का आश्वासन देते हैं। एजेंट के तौर पर ग्रामीण अंचल के अनपढ़ लोग भी पासपोर्ट, वीजा और विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धन ऐंठते नजर आते हैं। ठगी का धंधा करने वाले कुछ लोग तो स्वयं को राजनीतिक दलों का नेता बताकर क्षेत्र व अन्य जनपदों के लोगों को लूट रहे हैं। यहां वीजा के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है। ग्राहकों को ठगे जाने का अहसास होने पर वे सीधे थाने आते हैं। जिस पर पुलिसकर्मियों द्वारा लेनदेन कराकर समझौता करा दिया जाता है। इसलिए ठगों में जरा भी डर और दहशत नहीं है। कबूतरबाजी का धंधा बिना लाइसेंस फलफूल रहा है।
गांव गेसूपुर में करीब तीन सौ युवकों को विदेश भेजने के नाम पर आयोजित इंटरव्यू को फर्जी बताया। जिस पर ललियाना चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इस पर इटंरव्यू करा रहे एजेंट फरार हो गए। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया तथा एक कार जब्त कर ली। ये मुजफ्फरनगर के गांव सूजडू निवासी बिलाल पुत्र नवाब, अफताब पुत्र रियाजुल, सद्दाम पुत्र मारूफ बताए हैं।
विज्ञापन
शाबको कम्पनी के नाम पर ठगी ।
प्रत्येक युवक से इंटरव्यू में शामिल होने के लिए पांच रुपये वसूले जाते हैं। गेसूपुर में शाबको कंपनी के नाम पर ठगी करने में जुटे एजेंट अलहफ कंपनी में युवकों को भेज रहे हैं। वहीं, थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि पकडे़ गए युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं।