फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना में दुकान के ताले पर शौच करने वाले पकडवाने के लिये लगवाया सीसीटीवी कैमरा,

दुकान के ताले पर अंजान शख्स हर रोज कर जाता था ऐसा काम, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

Sun, 30 Sep 2018 02:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 30 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सरधना में दुकान के ताले पर शौच करने वाले पकडवाने के लिये लगवाया सीसीटीवी कैमरा,
सीसीटीवी कैमरा

यूपी के मेरठ में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक इंसान ने किया कुछ ऐसा जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। उसकी करतूत के जब सारे पैंतरे फेल हो गए तब दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरा लगवाया। जिसके बाद सामने आई युवक की ऐसी करतूत जिसे जानकर हर कोई हैरान था। दुकान के मालिक ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानें क्या था पूरा मामला :-

विज्ञापन

शनिवार को एक दुकान के ताले पर शौच डालतेे हुए एक व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है। बुध बाजार निवासी पूर्व सभासद गजेंद्र शर्मा की आयुर्वेद औषधि की दुकान पर कोई अंजान व्यक्ति लगातार दुकान के सामने तो कभी दुकान के ताले पर शौच डाल रहा था। पूर्व सभासद ने उस व्यक्ति को कई बार पकड़ने का कोशिश की लेकिन पता नहीं चल सका। एक माह में करीब आठ से दस बार तो दुकान के गेट व ताले पर शौच डालने की घटना घटित हो जाती थी। शौच दुकान पर पड़ा देख पूर्व सभासद खासा परेशान हो गया।

उसने आरोपी का पता लगाने के लिए दुकान पर सीसीटीवी कैमरे हाल ही में लगवाए हैं। जिसमें शनिवार की सुबह को उसकी दुकान के ताले पर शौच पड़ा मिला। दुकानदार ने दुकान के ताले की सफाई कराई और शौच को हटवाया। सीसीटीवी कैमरे देखा तो पता चला कि पास के ही मोहल्ला किशोरकान का एक व्यक्ति दुकान के ताले पर शौच डालते हुए कैमरे में कैद हो गया हैं। पूर्व सभासद गजेंद्र शर्मा पुत्र स्वर्गीय हरिप्रकाश निवासी बुध बाजार ने नामजद तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की हैं। पुलिस ने तहरीर व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुुरू कर दी हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed