फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला पर दो युवको से गैंगरेप करवा युवती को 40 हजार में बेचने का आरोप

महिला पर दो युवको से गैंगरेप करवा युवती को 40 हजार में बेचने का आरोप

Thu, 27 Sep 2018 03:24 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
महिला पर दो युवको से गैंगरेप करवा युवती को 40 हजार में बेचने का आरोप
महिला ने दो युवकों से कराया युवती से गैंगरेप
विज्ञापन

दौराला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने बुधवार को पुलिस कप्तान कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए दौराला की ही एक महिला पर उसे 40 हजार में बेचने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि बेचने से पहले महिला ने उसके गांव निवासी दो युवकों से गैंगरेप भी कराया। जिस युवक को उसे बेचा गया, उसने भी युवती के साथ आठ माह तक दुष्कर्म किया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के अनुसार वह जनवरी माह में दौराला की रहने वाली एक महिला से सिलाई सीखने जाती थी। आरोप है कि बीती जनवरी को महिला ने उसे अपने घर के कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसके गांव निवासी दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में किसी को कुछ बताने की सूरत में उसके परिवार के खात्मे की धमकी देकर युवती को घर वापस भेज दिया। आरोप है कि घटना के अगले दिन आरोपी महिला की एक साथी महिला पीड़िता के घर पहुंची और उसे दवाई दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ सुुंघाकर एक सफेद रंग की कार में बिठा दिया। अगले दिन जब युवती को होश आया तो वह गुरुग्राम के एक इलाके में थी। आरोप है कि वहां मौजूद युवक ने उसे बताया कि उसने उसे 40 हजार की रकम देकर आरोपियों से खरीदा है। इसके बाद उक्त युवक आठ माह तक युवती को घर में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बीते एक सप्ताह पूर्व वह किसी प्रकार आरोपी के चंगुल से मुक्त होकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। बुधवार को पीड़िता परिवार के लोगों के साथ कप्तान कार्यालय पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार मिश्र, इंस्पेक्टर दौराला

खास बातें:
- पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को सुनाई आपबीती, महिला पर लगाया 40 हजार रुपये में बेचने का आरोप
- जनवरी माह से गायब थी युवती, बुधवार को पहुंची घर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed