{"_id":"5b9ebf4b867a557ec15a4721","slug":"15371302979-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंदावली गांव में युवक के साथ की गई मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंदावली गांव में युवक के साथ की गई मारपीट
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक के साथ मारपीट, घायल
लावड़। अंदावली में रविवार को बाबा जहारवीर की मांढी से सुंदर झांकियां निकाली गई। झांकी मांढी से चलकर गांव की गलियों का भ्रमण करते हुए जलालपुर मार्ग से वापस मांढी लौटने के दौरान झांकी में शामिल एक युवक को गन्ने के खेत से निकले दो भाइयों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित युवक अश्वनी के अनुसार रविवार को झांकी निकालने के दौरान वह अपने घर से झांकी में शामिल होने और प्रसाद चढ़ाने के लिए गया था। आरोप है कि झांकी के जलालपुर मार्ग पर पहुंचने पर दो भाइयों विनीत और वल्लभ ने उसे घेर लिया और लकड़ी में कील ठोकर बनाई गई आर से मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने मारपीट कर रहे युवकों को समझाकर मामला शांत कराया। आरोपी दबंगई दिखाते हुए भाग गए। चौकी पहुंचे युवक ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।