{"_id":"5b9ebf48867a557feb4e2b54","slug":"15371302948-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालपुर के दो भाईयों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलालपुर के दो भाईयों को भेजा जेल
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर के दो भाइयों को जेल भेजा
लावड़। जलालपुर गांव में जमीन पर कब्जा करने को लेकर पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जलालपुर निवासी समुंद्र सैन ब्रजभान का मंदवाड़ी निवासी सुमित से विवाद चल रहा था। जिसके चलते एक सप्ताह पूर्व तहसील और पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए जमीन पर सुमित को कब्जा दिला दिया था और टीम ने दूसरे पक्ष को मामले में किसी प्रकार की अशांति फैलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। एसओ इंचौली पंकज शर्मा ने बताया कि समुंद्र सैन ने अपने भाई ब्रजभान के साथ मिलकर सुमित की दीवार तोड़कर अपने पशु बांध दिए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी अभद्रता की थी। पुलिस बल के साथ वहां पहुंचने पर दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया। शांति भंग की धाराओं में दोनों भाइयों को जेल भेज दिया।