फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 04 Sep 2018 01:45 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
खरखौदा। मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर गांव पांची के जंगल में सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त ग्राम पांची स्थित ईंट भट्ठे पर रहने वाले सरधना कोतवाली के गांव कालंदी निवासी युवक के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव पांची स्थित सुमित ब्रिक फिल्ड के मुंशी हरेंद्र के अनुसार यहां सरधना के गांव कालंदी निवासी किशोर, गोपाल व संजय पुत्रगण सरजीत सिंह समेत पूरा परिवार करीब आठ वर्ष से रह रहा है। जिसमें गोपाल, किशोर शादीशुदा हैं। संजय (23) अविवाहित है। पूरा परिवार तो इसी भट्ठे पर काम करता है, लेकिन संजय गांव बिजौली स्थित एक भट्ठे पर ईंट ढुलाई के लिए ट्रैक्टर चलाता था। परिजनों के अनुसार संजय रविवार शाम को अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की परंतु सुराग नहीं लगा। सुबह करीब छह बजे मेरठ से हापुड़ की ओर जा रही खुर्जा पैसेंजर ट्रेन के चालक ने ट्रैक के बीच शव पड़ा देखा तो ट्रेन रोक दी। उसने इसकी जानकारी खरखौदा स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना थाने में दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को ट्रैक से हटाया। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। कुछ समय बाद ही संजय के परिजन पहुंच गये। उन्होंने शव की शिनाख्त संजय के रूप में की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। -राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर खरखौदा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर गांव पांची के जंगल में ट्रैक पर पड़ा था शव
परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed