{"_id":"5b85b3dd42c79246424d7019","slug":"15354889783-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो खींचने पर मनचले को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो खींचने पर मनचले को धुना
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। युवती का पीछा कर मोबाइल फोन से फोटो खींचने पर मनचले को भीड़ ने पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिलीप शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक युवती मंगलवार दोपहर अपने भाई के साथ एक बैंक में आई थी। इस बीच एक मनचले ने बैंक के बाहर से युवती का पीछा करना शुरू कर दिया और उसका मोबाइल फोन से फोटो खींच लिया। युवती और उसके भाई ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच मारपीट हो गई। शोर मचने पर वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों को जब आरोपी की करतूत का पता चला तो उन्होंने मनचले को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर थाने से पहुंचे एंटी रोमियो स्क्वायड ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी हरप्रीत सिंह पुत्र दिलेर सिंह निवासी बेगमबाग थाना लालकुर्ती का छेड़छाड़ की धाराओं में चालान कर दिया गया।