फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ललियाना मे दो पक्षों मे सघर्ष,तीन घायल

ललियाना मे दो पक्षों मे सघर्ष,तीन घायल

Sat, 25 Aug 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ललियाना मे दो पक्षों मे सघर्ष,तीन घायल
किठौर। ग्राम ललियाना में शुक्रवार को मामूलीकहासुनी के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस मामले में समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं आई थी।
विज्ञापन

ग्राम ललियाना निवासी नवाब पुत्र यामीन तथा मुनशेद पुत्र फखरुद्दीन के बच्चों में बृहस्पतिवार खेलते समय कहासुनी हो गई थी। जिसमें शुक्रवार को मुनशेद तथा नवाब पक्ष में कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उनमें धारदार हथियार चल गए। जिसमें माजिद पुत्र शाहिद, नाजिम पुत्र शौकीन तथा बाबू पुत्र यामीन घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भेजा। वहां माजिद की गंभीर हालात को देखते हुए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने मौके से मुनशेद पुत्र फखरुद्दीन, खालिद पुत्र मुनशेद, सलीम पुत्र निजामुद्दीन, साजिद पुत्र मुनशेद तथा नवाब पुत्र यामीन को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दो पक्षों में हुए झगड़े में चार जेल भेजे
मुंडाली। थानांतर्गत गांव मुंडाली में दो पक्षों में हुए झगडे़ में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ मुंडाली रितेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों मे झगड़ा हो गया था। जिसमें एक पक्ष प्यारे पुत्र इंतजार ने अफजाल पुत्र छुटवा आदि सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे पक्ष के छुटवा पुत्र बुद्धू ने प्यारे पुत्र इंतजार समेत पांच लोगों को नामजद किया है। एसओ मुंडाली रितेश कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष के अफजाल, अकरम पुत्रगण छुटवा को गिरफ्तार किया है। दूसरे पक्ष के प्यारे पुत्र इंतजार एवं जुल्फिकार पुत्र शरीफ को गिरफ्तार किया गया तथा चारों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed