फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाप ने बेटे के साथ मिलकर जला कर मार डाला बेटी को

बाप ने बेटे के साथ मिलकर जला कर मार डाला बेटी को

Sat, 25 Aug 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
बाप ने बेटे के साथ मिलकर जला कर मार डाला बेटी को
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

ऑनर किलिंग : झूठी शान में पिता-पुत्र पीटने के बाद गला घोंटा, आरोपी गिरफ्तार
फोटो
मेरठ/जानीखुर्द।
झूठी शान की खातिर बृहस्पतिवार रात पिता ने पुत्र के साथ मिलकर विवाहिता बेटी की हत्या कर शव बिटौड़े में जला दिया। ग्रामीणों की भीड़ लगी तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने अधजले शव को आग से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता-पुत्र ने बताया कि बेटी के कई युवकों से संबंध थे। कई बार समझाने के बाद भी नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी।
मामला जानी थाना क्षेत्र के टिमकिया गांव का है। शुक्रवार सुबह एक बिटौड़े में आग सुलगती देखकर ग्रामीण जमा हो गए। उन्हें बिटौड़े में एक मानव खोपड़ी जलती दिखाई दी। लोगों ने इसकी सूचना बिटौड़े के मालिक चमन को दी। उसके नहीं आने पर लोगों पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस ने बिटौड़े की आग से एक अधजला शव निकाला। इसके बाद बिटौड़े के मालिक चमन व उसके बेटे सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता-पुत्र ने बिटौड़े में जलने वाला शव शालू (22) का बताया। जो कि चमन की बेटी थी। आरोपियों ने बताया कि शालू का चाल-चलन ठीक नहीं था। उन्होंने कई बार शालू को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। बृहस्पतिवार रात घर लौटने पर पिता-पुत्र ने शालू से मारपीट की। इसके बाद दोनों ने गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। शव को बिटौड़े में रखकर आग लगा दी। रात में बारिश हो जाने के कारण शव पूरा नहीं जला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मारते तो हमें मरना पड़ता
हत्यारोपी चमन ने बताया कि अगर बेटी शालू को नहीं मारते तो हमें मरना पड़ता। समाज में इतनी बदनामी हो रही थी कि बर्दाश्त के बाहर थी। दो साल पहले बेटी की शादी कर दी थी। वहां से मायके आ गई। उसके मामा के घर भेजा तो वहां भी बदनामी कराने लगी। कई बार समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed