{"_id":"5b7f1ff442c792466b46181a","slug":"15350578986-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर दो महिला सहित तीन लोगों से हजारों की नगदी व जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर दो महिला सहित तीन लोगों से हजारों की नगदी व जेवर लूटे
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने परतापुर से आ रही कार को रोक लिया। उन्होंने कार सवार बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर व्यक्ति एवं दो महिलाओं से करीब पांच हजार रुपये तथा जेवरात लूटकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने राहगीरों की मदद से पुलिस को जानकारी दी। हालांकि पुलिस ने संपर्क मार्गों पर कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
गांव धनतला निवासी सुनील पुत्र राजकुमार की परतापुर थाना क्षेत्र के गांव गगोल में रिश्तेदारी है। वह बृहस्पतिवार को कार से अपनी मां रामेश्वरी, चाची नमिता पत्नी उदयवीर व दो छोटे बच्चों को लेकर बीमार रिश्तेदार को देखने गगोल गए थे। वहां से शाम को लौटते सुनील गगोल से खानपुर खंदावली होता हुआ धनतला लौट रहा था। गांव चंदपुरा के जंगल में कार खंदावली मोड़ पर पहुंची तो पीछे से आई लाल रंग की बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओेवरटेक किया। उन्होंने गांव चंदपुरा निवासी लाल सिंह के नलकूप के समीप बाइक बीच रास्ते खड़ी कर दी। वे आपस में बातचीत करते दिखाई दिए। सुनील ने कार रोकी तो दो बदमाश कार की खिड़की के पास पहुंचेे तथा दोनों बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट करने लगे। बदमाशों ने सुनील से पांच हजार रुपये, मोबाइल, उसकी मां से एक जोड़ी सोने के कुंडल, चाची से एक जोड़ी सोने के कुंडल, गले की कंठी, सोने की अंगूठी समेत सभी सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाश कार की चाबी लेकर फरार होने लगे। वे कार की चाबी गन्ने के खेत में फेंक गए। पीड़ित ने राहगीर की मदद ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आसपास के संपर्क मार्गों पर कांबिंग की। हालांकि सफलता नहीं मिली। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
पुलिस के गले की फांस बने बदमाश
15 दिन पहले बाइक सवार लुटेरों ने पहलेे अतराड़ा-किठौर मार्ग पर बाइक सवार महिला से कुंडल लूटे। इसके कुछ दिन बाद खासपुर-बधौली मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने बाइक सवार गांव खड़खड़ी निवासी दंपति समेत तीन लोगों से लूटपाट की थी। दंपति ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद क्षेत्र में बदमाशों ने बाइक सवार से मोबाइल लूट लिया था। दोपहर होते ही बाइक सवार बदमाश जंगल में आ जाते हैं। वे बाइक सवारों को निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही सर्विलांस के जरिए बदमाशों तक पहुंचा जाएगा। -राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर खरखौदा
मुख्य बातें
बाइक सवार तीन बदमाशों ने ग्राम चंदपुरा के जंगल में की वारदात