{"_id":"5b7f1ff242c792466408c804","slug":"15350578967-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उजेर हत्याकांड के गवाह को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उजेर हत्याकांड के गवाह को गोली मारी, गंभीर
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहसूमा। उजेर हत्याकांड के गवाह को गोली मार घायल कर दिया। पुलिस ने उसे सीएचसी हस्तिनापुर में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालात में उसे मेरठ रेफर कर दिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
गौरतलब है कि करीब सवा साल पूर्व क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में चार वर्षीय मासूम उजेर घर के पास खेलते समय लापता हो गया था। उसका शव पास के ही तालाब से बरामद हुआ था। परिजनों ने बिना कार्रवाई किए उसे दफना दिया था। उजेर की मौत के 15 दिन बाद गांव में हुई हत्या की चर्चा के बाद पिता इमरान ने हत्या का शक जाहिर कर कब्र खुदवाकर शव का पोस्टमार्टम कराया। क्राइम ब्रांच ने इसकी जांच की। जिसमें उजेर की मौत को हत्या मानते हुए गांव के ही सोनू पुत्र सलीम, कलीम पुत्र महमूद, बागेजहां पत्नी इस्लाम व देवरानी रजिया का नाम प्रकाश में आया। क्राइम ब्रांच की ओर से इसमें चार्जशीट दाखिल कर दी गई। इसके विरोध में कलीम एवं सोनू पक्ष हाईकोर्ट पहुंच गया। उजेर हत्याकांड के बाद से आए दिन दोनों पक्षों में किसी न किसी बात को लेकर तनातनी रहती है।
थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि गांव इमरान एवं सोनू तथा कलीम पक्ष की महिलाओं में कहासुनी हो गई। चांद खां पुत्र इशाक अली का कहना है कि वह उजेर हत्याकांड में गवाह है। गवाही से रोकने के लिए उजेर हत्याकांड के आरोपी सोनू के भाई तालिब ने उसे तमंचे से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल चांद को पुलिस ने सीएचसी हस्तिनापुर में भर्ती कराया। वहां हालात गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। वहीं, हिरासत में लिये तालिब के पिता सलीम का कहना है कि इमरान एवं चांद खां के परिवार की महिलाएं उसके पोते को छीनकर हत्या करने की फिराक में थीं।
विज्ञापन
लूट की योजना बनाते तीन दबोचे
बहसूमा। पुलिस ने कोहला नहर पुल के समीप तीन बदमाशों को लूट की योजना बनाते समय दबोचने का दावा किया है। उनके पास तीन तमंचे एवं एक बाइक बरामद कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी अजय चौधरी का कहना है कि बीती बुधवार रात सूचना मिली कि कुछ बदमाश कोहला नहर पुल के पास बैठकर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। वे पुलिस को देखकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर तीन को दबोच लिया। हिरासत में लिये बदमाशों से तलाशी में तीन तमंचे, एक बंदूक एवं बाइक बरामद करने का दावा किया है। हिरासत में लिये बदमाशों ने अपने नाम पोपिल पुत्र कुंवरपाल निवासी दयालपुर हस्तिनापुर, विकास पुत्र दिनेश एवं शुभम पुत्र जगपाल निवासी करीमपुर बताए हैं। पुलिस ने उक्त आरोपियों को लूट की योजना बनाने एवं आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया है।
लाठी-डंडे से हमला कर घायल किया
बहसूमा। सैफपुर फिरोजपुर निवासी रणजीत पुत्र गुरमीत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र रामराज के गांव जमालपुर समाना निवासी सतेंद्र पुत्र कुलदीप ने मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल को पुलिस ने हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित रणजीत की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मारपीट रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित रामकटोरी शिव मंदिर के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार घायल कर दिया। समसपुर निवासी सतेंद्र पुत्र हरपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह बाइक पर सवार हो बहसूमा से घर लौट रहा था। रास्ते में कस्बे के रामकटोरी शिव मंदिर के पास सामने अज्ञात चालक ने कार बिना इंडिकेटर दिए अचानक बहसूमा की ओर मोड़ दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने अज्ञात वाहन का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पीड़ित ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
मेधावियों को सम्मानित किया
बहसूमा। गांव हंसापुर में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉपर्स छात्रों को एमजे संस्था की ओर मेडल देकर सम्मानित किया गया।
गांव हंसापुर में बृहस्पतिवार को एनआरआई डॉ. अशोक जैनर के आवास पर एमजे संस्था के तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉ. विजय कुमार 30 रोगियों की जांच कर नि: शुल्क दवा दी। इसके बाद संस्था की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉपर्स को चांदी का मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही बेसहारा एवं निर्धन 25 लोगों को कपडे़ वितरित किए गए। संस्था की ओर से दो निर्धन छात्रों को एक हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति देने की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी जयकरण सिंह ने सभी टॉपर्स को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में दिनेश जैनर एवं प्रिंस ने सभी का आभार जताया।