फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जिंदगी मौंत के बीच जूझ रही छात्रा की जिंदगी की सलामती के लिये प्रार्थना की

जिंदगी मौंत के बीच जूझ रही छात्रा की जिंदगी की सलामती के लिये प्रार्थना की

Fri, 24 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
जिंदगी मौंत के बीच जूझ रही छात्रा की जिंदगी की सलामती के लिये प्रार्थना की
सरधना। नगर में बीती 17 अगस्त को छेड़छाड़ के विरोध में झुलसी छात्रा दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। हालांकि परिजनों ने उसकी हालत में मामूली सुधार की जानकारी दी है। वहीं, बृहस्पतिवार को शिक्षण संस्थाओं में छात्रा की जिंदगी की सलामती के लिए प्रार्थना की गई। उधर, इस मामले में कार्रवाई को लेकर विधायक संगीत सोम लखनऊ में पुलिस महानिदेशक से मिले। इसके चलते पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली। वहीं, पीड़ित को न्याय दिलाने की पुलिस महानिदेशक से वार्ता की। विधायक संगीत सोम के पीए शेखर सोम ने बताया कि विधायक इस मामले में लगातार पुलिस-प्रशासन एवं पीड़ित छात्रा के परिजनों के संपर्क में है। सीओ संतोष कुमार ने भी बृहस्पतिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जाकर छात्रा का हाल जाना। वहीं, एसडीएम अमित कुमार ने बुधवार शाम पीड़ित छात्रा के परिजनों को एक लाख रुपये का चेक सौंपा था। उन्होंने बताया कि चेक जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पीड़ित छात्रा के उपचार के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें
गंज बाजार स्थित केके पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें नगर में छेड़छाड़ की घटना के विरोध में छात्रा को जिंदा जलाने के प्रयास की दुस्साहसिक घटना की कडे़ शब्दों में निंदा की गई। साथ ही छात्रा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह का कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। स्कूल प्रबंधक सुशील कुमार ने कहा कि ईश्वर छात्रा के परिवार को धैर्य व साहस बनाए रखने के लिए शक्ति प्रदान करे। इस मौके पर शासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद कराने की मांग की गई। बैठक में संजीव पंवार ने कहा कि पुलिस-प्रशासन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी सूर्यदेव त्यागी, अरुण शर्मा, अनिराज भाटिया, जितेंद्र विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, जीपी सिन्हा, पंकज जैन, रविंद्र कुमार, अमरीश जैन, फैयाज अहमद, मुदस्सिर राणा, जयकुमार मालियाना, मदनलाल बंसल, प्रदीप जैन, राजीव जैन, नीरज गुप्ता, ठा. प्रीतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आरोपी पक्ष की पैरवी नहीं करेंगे वकील
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठा. रामवीर सिंह राणा ने बृहस्पतिवार को कहा कि नगर में छात्रा से हुई घटना की कड़ी निंदा की जानी चाहिए। उनके चैंबर पर अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें पीड़ित छात्रा के जल्द स्वस्थ होने कामना की गई। बैठक में निर्णय किया कि बार एसोसिशएन का कोई भी अधिवक्ता आरोपी पक्ष के मुकदमे की पैरवी नहीं करेगा। यहां महामंत्री विक्रम सिंह, विश्वेष कौशिक, कमलराज, प्रमोद शर्मा, जगपाल सिंह, संजीव पंवार समेत तमाम अधिवक्ता मीटिंग में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरधना बंद का आह़्वान
राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोम खेड़ा ने बताया कि उनकी नगर के व्यापारिक संगठनों से वार्ता हुई। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल के पदाधिकारी धनपाल जैन के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें 25 अगस्त को सरधना बंद रखने पर विचार किया गया। हालांकि अभी किसी भी पदाधिकारी ने अभी इस निर्णय पर मुहर नहीं लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed