{"_id":"5b79dcbe42c7924632548ee4","slug":"153471301314-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ कार्यालय के सीनीयर ऑडिटर से रंगदारी प्रकारण में नया मोड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ कार्यालय के सीनीयर ऑडिटर से रंगदारी प्रकारण में नया मोड
Updated Mon, 20 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
सरधना। कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ कार्यालय में सीनियर ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनसे पत्र भेजकर 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस को पूछताछ के दौरान परिवार के ही एक सदस्य का नाम सामने आया। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अलीपुर गांव निवासी पंकज पुत्र हरि सिंह मेरठ में शिक्षा विभाग में संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में सीनियर ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। परिवार के अन्य कई सदस्य भी शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। जिसमें पंकज की पत्नी अनिता एवं एक भाई बागपत के बिनौली क्षेत्र के स्कूल में कार्यरत हैं। वहीं, दूसरा भाई नोएडा में ही शिक्षा विभाग में तैनात है। पंकज संपन्न परिवार से ताल्लुख रखते हैं। उन्होंने बताया कि बीती 29 जुलाई को उनके घर पर धमकी भरा पत्र मिला। उसमें लिखा था कि तुम्हारे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद अच्छी है। इसलिए 12 लाख रुपये भिजवा देना। तुम्हारे पूरे परिवार की जानकारी उनके पास है। कौन घर से किस समय ड्यूटी पर जाता है और कौन कहां काम करता है उन्हें सब पता है। यदि रकम का इंतजाम नहीं किया तो रक्षाबंधन तक लाश उठाकर ले जाना। लाश कहां मिलेगी यह भी बता दिया जाएगा। इस पर पंकज ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। इस मामले की जांच में थाना पुलिस व एसटीएफ जुट गई। बीती 13 अगस्त को फिर से धमकी भरा पत्र मिला। उसमें लिखा था कि 16 अगस्त की सायं करीब पांच बजे टेहरकी मोड़ पर एक खेत में रुपये से भरा बैग रखकर चले आना। इस बाबत किसी को जानकारी दी तो अंजाम बुुरा होगा। दूसरा धमकी भरा पत्र मिलने पर पंकज का परिवार भयभीत हो गया। उसने फिर से पुलिस महकमे के आला अधिकारियों से संपर्क किया। इस पर बदमाशों को बेहद गोपनीय तरीके से दबोचने की योजना बनाई गई। जिस जगह पर नोटों से भरा थैला रखने को कहा वहां सादी वर्दी में पुलिस एवं एसटीएफ के करीब तीस पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी की। परिजन बताए स्थान पर खाली बैग रख आए। उस जगह एसटीएफ को कोई हलचल नहीं दिखाई दी। जिसके बाद परिजन एवं पुलिसकर्मी उक्त स्थान पर पहुंचे तो वहां से बैग गायब मिला था। इसके बाद पुलिस एसटीएफ के साथ मिलकर फिर से मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में अलीपुर से ही दो युवकों को हिरासत में लिया है। उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया। हालांकि पुलिस उनके द्वारा दी गई जानकारी पर ज्यादा भरोसा नहीं कर रही है। उनके पीछे किसी न किसी बडे़ बदमाश का हाथ है। युवकों ने इस मामले में पंकज के ही परिवार के किसी बेहद करीबी बताया है। रंगदारी में अपने ही परिवार के सदस्य का नाम शामिल होने पर पंकज का परिवार भी सकते में है। उन्हें लगा कि युवक दोषी को बचाने और मामले की सूई उनके ही परिवार की तरफ मोड़ने का प्रयास कर रहा है।
अभी इस मामले में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। युवकों से पूछताछ जारी है। युवकों से मिली जानकारी के आधार पर जांच कराई जा रही है। केस का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। इसके लिए टीम प्रयासरत है। - दिलीप सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली सरधना।
विज्ञापन
मुख्य बातें
संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में तैनात सीनियर ऑडिटर से रंगदारी मांगने का मामला
हिरासत में लिये युवकों से मिली जानकारी से पीड़ित का परिवार सकते में