{"_id":"5b7884b742c792466b460dcf","slug":"153462494212-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस ने मुठभेढ़ के बाद पकडे बदमाशों को जेल भेजा-लूटपाट व गौकशी की घटनाएं कबूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली पुलिस ने मुठभेढ़ के बाद पकडे बदमाशों को जेल भेजा-लूटपाट व गौकशी की घटनाएं कबूली
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार मध्यरात्रि में कालंद मार्ग पर रजवाहा पटरी के निकट मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके अन्य तीन साथियों को शनिवार को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि बदमाशों ने लूट, हत्या, गोकशी की कई घटनाओं में शामिल होना कबूला है। जिसमें एसआई विकास चौहान को भी गोली लगी थी।
कोतवाली इंस्पेक्टर ने शुक्रवार मध्यरात्रि में मुठभेड़ के बाद पकडे़ गये बदमाशों के बारे में बताया कि वे शातिर किस्म के हैं। उन्होंने शुक्रवार रात तमंचे के बल पर नगर निवासी अनिल पुत्र राजकुमार निवासी गांधीनगर से लूटपाट की थी। अनिल की स्कूटी बदमाशों से बरामद हो गई है। जिसमें बदमाशों से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एसआई विकास चौहान घायल हुए। जिसमें असलम को शातिर किस्म का अपराधी बताया। असलम पुत्र इस्लाम, कदीर पुत्र हकीमुल्ला, शाहरूख पुत्र इस्लाम एवं आसिफ पुत्र मोहम्मद उमर निवासीगण खिर्वा शामिल हैं। जिस पुलिस टीम ने बदमाशों को पकड़ा। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर दिलीप सिंह, एसआई विकास चौहान व दुर्गेश कुमार, उपेंद्र वर्मा कांस्टेबल, राहुल कुमार, रघुवीर सिंह, सुबोध राणा, राजकुुमार, रोहित कुमार शामिल रहे। जिसमें असलम के खिलाफ थाने में चार मुकदमें दर्ज हैं, जबकि कदीर एवं शाहरूख एवं आसिफ के खिलाफ तीन-तीन मुकदमे लूट एवं गोकशी आदि के दर्ज हैं। पकडे़ गये बदमाशों को शनिवार को जेल भेज दिया है।